फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prime Minister subjected me to harsh torture only because I worked honestly: Kejriwal

ईमानदारी से काम किया तभी प्रधानमंत्री ने दिलवाई कठोर यातनाएं : केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister subjected me to harsh torture only because I worked honestly: Kejriwal
- असंध में आम आदमी पार्टी की जनसभा में पहुंचे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन

- केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, बोले- दिल्ली और पंजाब में हो रहे काम इन्हें दे रहे दिक्कत

माई सिटी रिपोर्टर
असंध (करनाल)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर उन्हें प्रताड़ित करने और यातनाएं दिलाने के आरोप लगाए। इसके पीछे उन्होंने वजह केवल दिल्ली और पंजाब में ईमानदारी से काम करना बताया। वे सोमवार को असंध में आयोजित आम आदमी पार्टी की जनसभा में पहुंचे थे।
असंध प्रत्याशी अमनदीप जुंडला की ओर से आयोजित सभा में केजरीवाल ने कहा कि उनकी ईमानदारी ही केंद्र सरकार को हजम नहीं हुई। पांच माह तक पीएम ने उन्हें झूठे और फर्जी केस बनाकर जेल में रखा। कठोर यातनाएं दी गईं। शुगर का मरीज होने के बावजूद दवाइयां तक बंद कर दी गईं, कोर्ट के आदेश के बाद टीके लगना शुरू हुए। इससे उनकी मंशा का पता चलता है। वे यातनाओं से मेरी हिम्मत तोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि मैं हरियाणा का हूं और हरियाणा के लोगों की हिम्मत तोड़ना आसान नहीं है।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी के आशीर्वाद से आज उनके सामने खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के हालात भी बदलेंगे। मेरे हरियाणा के लोग मुझे एक मौका जरूर दें। दिल्ली की तर्ज पर यहां लोगों को सुविधाएं देंगे। जनसभा को आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और आप नेता एवं कलाकार अनु कादयान ने भी संबोधित किया। अनु ने केजरीवाल के लिए मंच से हरियाणवी गीत भी सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, पंजाब के बाद गुजरात-गोवा का प्रदर्शन नहीं हुआ हजम
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मुफ्त बिजली, इलाज और बुजुर्गों को दी गई तीर्थ यात्रा बड़ी उपलब्धि है। इन्हीं बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही जिंदा खड़ा हूं। ये सभी सुविधाएं हम हरियाणा में भी देंगे। मोदी जी को लगने लगा है कि केजरीवाल बहुत काम कर रहा है। पहले तीन बार दिल्ली भारी बहुमत से जीती। फिर पंजाब चुनाव जीता। इसके बाद गुजरात में पहली बार मैदान में उतरते ही पांच और गोवा में दो विधायक हमारे बन गए। पीएम को लगा कि इसे रोकना होगा, इसलिए षडयंत्र रचकर मुझे फंसाया गया।



प्रधानमंत्री मुझसे ज्यादा शक्तिशाली, काम करके लें वाहवाही
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पीएम को कहना चाहता हूं कि केजरीवाल बहुत छोटा आदमी है, आप शक्तिशाली हो और केंद्र के पास बहुत पैसा भी है। आप केजरीवाल से ज्यादा काम करके वाहवाही लो। हमने दिल्ली में 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाए, आप देश में 50 हजार बनाओ तो आपका बड़प्पन है, मुझे गिरफ्तार करके देश के साथ गद्दारी न करो। हमने 700 स्कूल बनाए, आप देश में 70 हजार या सात लाख स्कूल बनाओ। हमने एक लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई, आप एक करोड़ को कराओ तो जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed