{"_id":"65f003b2955cdb65ad0dfdbf","slug":"priest-held-hostage-and-robbed-in-police-uniform-karnal-news-c-18-knl1008-345622-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस की वर्दी में पुजारी को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस की वर्दी में पुजारी को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
- बड़ौता गांव के मंदिर में देर रात हुई वारदात, सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन (करनाल)। बड़ौता गांव में मंदिर के पुजारी को पुलिस की वर्दी पहनकर आए बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट की है। आरोपी मंदिर में घुसे और सोने व चांदी के जेवरात, 30 हजार रुपये की नकदी तथा मंदिर का सामान ले गए। यह वारदात देर रात हुई। घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने घायल पुजारी को उपचार के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बड़ौता गांव के मंदिर में पुजारी बृजदास रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि रविवार की देर रात पांच-छह युवक पुलिस की वर्दी में डंडे लेकर मंदिर में घुसे और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद मंदिर में लूटपाट की। पुजारी ने पुलिस को बताया कि सोने के जेवरात के साथ नकदी, देसी घी, दानपात्र, व अन्य सामान लूटकर ले गए। बाद में लुटेरे पुजारी का मोबाइल बाहर फेंक कर फरार हो गए। सुबह लोग मंदिर में पहुंचे और पुजारी को खोला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
बड़ौता गांव में एक पुजारी को बंधक बनाकर 30 हजार की नकदी, देसी घी, सोने व चांदी के जेवरात व अन्य सामान ले गए। घटना में पुजारी को चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मधुबन