फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pressure pipe of Pathankot Express broke in Karnal accident averted

Karnal: पठानकोट एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप टूटा, हादसा टला; एक घंटे तक रेलवे यातायात रहा बाधित

Mon, 21 Apr 2025 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 11:16 AM IST
सार

ट्रेन के एक घंटे तक रुकने की वजह से इसी ट्रैक पर पीछे से आ रही ट्रेनें भी लेट हुई। इनमें नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल, कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस जैसे ट्रेन भी शामिल रही।

विज्ञापन
Pressure pipe of Pathankot Express broke in Karnal accident averted
ट्रेन का प्रेशर पाइप टूटा - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली अंबाला रेलमार्ग पर सोमवार सुबह करीब पौने दसे बजे पठानकोट एक्सप्रेस के चौथे डिब्बे का प्रेशर पाइप टूट गया। जिससे ट्रेन रुक गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि ट्रेन के रुकने की वजह से इस रूट पर सभी ट्रेनों का एक घंटे का परिचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन




मौके पर रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंच प्रेशर पाइप को रिपेयर किया। इसके बाद ट्रेन को करनाल की ओर रवाना किया गया। इस ट्रेन को सुबह 09:42 बजे करनाल स्टेशन पहुंचना था लेकिन ये ट्रेन 10:36 बजे पहुंच पाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ के बच्चों में बढ़ा कुपोषण: पिछले साल के मुकाबले स्थिति खराब, उम्र के हिसाब से कई बच्चों का वजन है कम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट एक्सप्रेस रोजाना दिल्ली से पठानकोट तक आवागमन करती है। इसका दिल्ली जंक्शन से चलने का समय सुबह 08:15 बजे का है। ये ट्रेन पानीपत के बाद करनाल स्टेशन पर रुकते हुए कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरहिंद, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बाटला, गुरुदासपुर, दीनानगर के बाद पठानकोट शाम को 06:49 बजे पहुंचती है। इसका करनाल रुकने का समय सुबह पौने दस बजे का है।

ट्रेन के एक घंटे तक रुकने की वजह से इसी ट्रैक पर पीछे से आ रही ट्रेनें भी लेट हुई। इनमें नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल, कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस जैसे ट्रेन भी शामिल रही। इसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा करने वाले दैनिक यात्रियों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed