फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dispute in the Rod community after the MLA apologized, meeting in Kurukshetra today

Karnal News: विधायक के माफी मांगने के बाद रोड़ समाज में विवाद, आज कुरुक्षेत्र में बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dispute in the Rod community after the MLA apologized, meeting in Kurukshetra today
करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले में विधायक जगमोहन आनंद की ओर से रोड़ समाज से माफी मांगने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों में रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा, भाजपा नेता वेदपाल और धर्मवीर मिर्जापुर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। पोस्टों में इन नेताओं और समाज के प्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, रोड़ महासभा के प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र चौपड़ा का कहना है कि जो लोग इस निर्णय से असंतुष्ट हैं, उनके लिए प्रधान ने कुरुक्षेत्र के रोड़ भवन में 1 सितंबर को 11 बजे बैठक बुलाई है, वे बैठक में पहुंचकर सवाल-जवाब कर सकते हैं। प्रधान की ओर से सोशल मीडिया पर बकायदा एक वीडियो भी जारी किया गया है। दावा किया गया है कि तीन मांगों में शामिल पहली मांग विधायक की माफी पूरी हुई है, इससे 99 प्रतिशत समाज के लोग संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद और अन्य नेताओं की रोड़ समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक के दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने रोड़ समाज से माफी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में लिखा-
- हरियाणा चौरासी रीजन पेज पर लिखा- राजनीति करने वाले कभी अपने परिवार के नहीं हुए, तो समाज के क्या होंगे। फर्जी एनकाउंटर करो और फिर माफी मांग लो-क्या सिर्फ माफी मांग लेने से सब कुछ सामान्य हो जाएगा और लोग सब भूल जाएंगे। अगर कल कोई व्यक्ति मर्डर या कोई अन्य अपराध करके सिर्फ माफ़ी मांग ले, तो क्या उसका अपराध खत्म हो जाएगा।

- हरपाल कलामपुरा ने लिखा- बेच दिया चंद दलालों ने सब कुछ...। वायरल पोस्टर में लिखा है कि ‘रोड़ समाज के बेटे की जान का सौदा-एक माफीनामा।’ इसमें बलकार सिंह, सतपाल जांबा, हरविंद्र कल्याण, वेदपाल और धर्मवीर मिर्जापुर के नाम लिखकर सवाल किया गया है कि क्या ये समाज से ऊपर होकर समाज को बेच आए हैं। अन्य पोस्ट में लिखा है कि कल तक समाज की बात थी और आरोप लगाया जा रहा था कि विधायक ने गोली मरवाई, लेकिन अब विचारधारा कैसे बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed