{"_id":"5fb43bde8ebc3e5fa477ca4e","slug":"preparing-to-sell-the-girl-brought-from-assam-to-karnal-karnal-news-knl51105653","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को असम से लाई, बेचने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती को असम से लाई, बेचने की थी तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम से शादी का झांसा देकर करनाल लायी गयी एक युवती का पड़ोसी महिला ने ही सौदा कर दिया। जब युवती को इसकी भनक लगी तो उसने वापस जाने की जिद की, लेकिन आरोपी महिला उसे जाने देने को तैयार नहीं थी। इसके बावजूद युवती वापस बस स्टैंड पर गयी, जहां पुलिस को देखकर आरोपी महिला फरार हो गयी। वहीं पीड़ित युवती को पुलिस ने पूछताछ के बाद वन स्टाप सेंटर भेज दिया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
पुलिस के अनुसार असम के शिवसागर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह पड़ोसी महिला के साथ करनाल आई थी, जिसने उसकी शादी कराने की बात कही थी। यहां उसने मुझे दो दिन अपने साथ रखा। उसके बाद वह किसी से शादी के बदले पैसे के लेनदेन की बात कर रही थी जिसे युवती ने सुन लिया। इसके बाद उसने असम वापस जाने की बात की तो महिला जबरन रोकने लगी। युवती के पास न मोबाइल है न घर का पता। सिटी थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर उससे पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा तो वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया। काउंसलर यशोदा ने बताया कि उसने चार दिन उसकी काउंसलिंग की है। वह काफी सहमी हुई है इस कारण बयान ठीक से नहीं दे पा रही। पूछताछ पूरी होने तक उसे यहीं रखा जाएगा।
उसके घरवालों को फोन कर बुलाया गया है। परिजनों के बताया कि वह कई दिनों से लापता थी। इस संदर्भ में असम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सिटी थाना एसएचओ संदीप ने बताया कि अभी बेचने का मामला सामने नहीं आया है। युवती बार-बार यही कह रही है कि उसे बेचने के लिए महिला योजना बना रही थी। सच्चाई उसके घरवालों के आने के बाद पता चल पाएगा।