फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparation to provide uninterrupted electricity to the city

Karnal News: शहर को निर्बाध बिजली देने की तैयारी

Sat, 18 May 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 18 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Preparation to provide uninterrupted electricity to the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के बाशिदों को निर्बाध रूप से बिजली देने के लिए बिजली निगम की ओर से तैयारी कर ली गई है। बिना अघोषित कट के 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने के लिए शहर के मुख्य फीडरों में ढांचागत बदलाव किए जा रहे है। इसके लिए शहर के मुख्य फीडर अशोका को दो भागों न्यू राजीव कॉलोनी व मॉल रोड फीडर में तबदील किया गया है।

इस फीडर को विभाजित करने से करीब 16 कॉलोनियों व मॉल रोड न्यायपुरी में स्थित सरकारी, निजी व व्यावसायिक संस्थानों के साथ-सात यहां के बाशिदों को काफी फायदा मिलेगा। एक ओर जहां बिजली निगम कर्मियों को फाल्ट ढूढने के लिए छोटी लाइन होने के कारण ज्यादा भाग-दौड नही करनी होगी।
विज्ञापन

वहीं गर्मी के मौसम में एक फीडर पर अतिरिक्त लोड नहीं रहेगा। अशोका फीडर को दो भागों में विभाजित करने के लिए निगम की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए असंध की कंपनी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जल्द ही यह कार्य पूरा होने पर लोड बढ़ने पर भी बिजली लाइनों में कोई फाल्ट नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर को दो भागों में विभाजित करने के लिए इन कॉलोनियों में अतिरिक्त खंभे लगाए जाएंगे तथा बिजली लाइनों में सुधार किया जाएगा। जिन घरों, दुकानों, व्यावसायिक संस्थानों के आगे के बिजली की नंगी तारे गुजर रही है उनको बदला जाएगा। इस सुधार के दौरान 11 व 33 केबी की करीब पांच हजार मीटर तार बदली जाएगी। इस बदलाव से बिजली की ट्रिपिंग भी नहीं होगी।

इन कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

अशोका फीडर के विभाजित होने से सुभाष कॉलोनी, शक्ति कॉलोनी, अशोका कॉलोनी, माल रोड, न्यायपुरी, चौधरी कॉलोनी, बैक कॉलोनी, एनडीआरआई परिसर, शाखा ग्राउंट, नाहर कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, ऑफिर्सस कॉलोनी, न्यायाधीश कॉलोनी के साथ-साथ अन्य कई जगहों पर बिजली सुविधा मिलेगी।


बिजली निगम की ओर से शहरवासियों की सुविधा के लिए लाइनों में ढांचागत सुधार किए जा रहे है। निगम का प्रयास रहता है कि लोगों को 24 घंटे निर्बाध रूप से बिना किसी फाल्ट के बिजली मुहैया करवाई जाए। इस बार गर्मी व लू ज्यादा होने से घरों में दिन-रात कूलर व एसी चल रहे है, इस कारण से लाइनों पर लोड अधिक हो रहा था। इस स्थिति को देखते हुए अशोका फीडर को दो भागों में विभाजित किया गया। - कुलदीप सिंह, उपमंडल अभियंता, शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed