{"_id":"6689ed2c9c6a593771083b64","slug":"preparation-for-second-phase-in-iti-begins-list-to-be-released-on-9th-karnal-news-c-18-knl1008-424996-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आईटीआई में दूसरे चरण की तैयारी शुरू, नौ को जारी होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आईटीआई में दूसरे चरण की तैयारी शुरू, नौ को जारी होगी सूची
विज्ञापन
- ट्रेड बदलने की समय सीमा खत्म, अब जिस कोर्स में दाखिला हुआ वही पढ़ना होगा
- 3300 सीटों में से 665 पर हुए दाखिले, शेष बचीं 2635 पर आगामी चरणों में चलेगी प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आईटीआई में दाखिले के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही दूसरे चरण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची एवं सीट अलॉटमेंट जारी की जाएगी। वहीं पहले प्रथम चरण के विद्यार्थियों के लिए ट्रेड बदलने की समय सीमा भी खत्म हो चुकी है। अब जिस कोर्स में विद्यार्थी का दाखिला हुआ है, उसे उसी में पढ़ाई पूरी करनी होगी।
यह मौका कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दिया गया था। ताकि आवेदन के समय की गलती को दुरुस्त कर सकें। शनिवार इसके लिए अंतिम दिन निर्धारित था। इसके बाद ट्रेड नहीं बदली जा सकेगी। पहले चरण में दाखिलों की स्थिति को देखें तो जिले के राजकीय संस्थानों में महज 20.2 फीसदी सीट ही भर पाई हैं। 79.8 प्रतिशत सीटें अभी रिक्त बची हैं, इन पर दाखिले के लिए शेष चरणों में प्रक्रिया चलेगी।
करनाल जिले में सीटों की स्थिति पर नजर डालें तो नौ राजकीय आईटीआई में 3300 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें से 665 सीटों पर विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई है। जबकि 2635 सीटें अभी रिक्त हैं। जिले की सबसे बड़ी करनाल राजकीय आईटीआई में 695 विद्यार्थियों का नाम आया था, यहां पर 309 दाखिले ही हो पाए हैं, अन्य विद्यार्थियों को पसंद की ट्रेड नहीं मिली, ऐसे में वे अब अगले चरण की दाखिला प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन
किस राजकीय आईटीआई में क्या है स्थिति
आईटीआई
कुल सीट
रिक्त
दाखिला हुआ
करनाल
1404
1095
309
करनाल महिला
340
228
112
घरौंडा
292
236
56
बल्ला
264
220
44
असंध
224
181
43
तरावड़ी
108
69
39
निसिंग
448
419
29
जांबा
92
70
22
इंद्री
128
117
11
दाखिले के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। नौ जुलाई को दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का पहले चरण में नाम नहीं आया, उन्हें आगामी चरणों में दाखिले का अवसर दिया जाएगा।
- मुकेश भारद्वाज, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई करनाल