फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparation for board exams started, focus on 24 weak schools, 100 percent result target

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू, 24 कमजोर स्कूलों पर की निगाह, शत प्रतिशत परिणाम लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Preparation for board exams started, focus on 24 weak schools, 100 percent result target
पिछले साल कोरोना के कारण विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए थे लेकिन इस बार परीक्षाएं देनी होंगी। करीब एक माह बाद हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जिले के 24 ऐसे स्कूलों को भी चिह्नित किया गया है, जिनका पिछले वर्षों का परिणाम और इस बार के सेट में खराब प्रदर्शन रहा है।
प्रत्येक खंड से चार-चार स्कूलों को चुना है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को विशेष योजना के तहत बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। विभाग की कमेटियां भी विशेष निगाह रखेंगी। योजना के अनुसार जिले के श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले शिक्षक विशेष रूप से प्रश्नपत्र तैयार करके देंगे, जिनके हिसाब से सभी स्कूलों में अभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड द्वारा जारी मॉडल टेस्ट पेपर से भी विद्यार्थी तैयारी करेंगे। जिले के 400 से ज्यादा राजकीय और हरियाणा बोर्ड से संबंधित निजी स्कूलों में 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थी 10वीं और 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन श्रेणी में बांटे स्कूल, उसी हिसाब से बनाई निरीक्षण टीमें
विभाग की ओर से तीन श्रेणी बनाकर स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इनमें पहली श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल, दूसरी श्रेणी में मध्यम और तीसरी श्रेणी में सबसे कमजोर स्कूलों को लिया है। इनमें सभी छह खंडों से चार-चार स्कूलों को लिया गया है। अधिकारियों और शिक्षकों की भी इसी हिसाब से ड्यूटियां लगाई हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला टीम : खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी निगाह रखेंगे।
- खंड टीम : मध्यम प्रदर्शन वाले स्कूलों में शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम निगाह रखेगी।
- स्कूल स्तर : बेहतर प्रदर्शन वाले स्कूलों में शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संबंधित स्कूल मुखिया विशेष रूप से निगाह रखेंगे।
ये बनाई है योजना : हर शनिवार को टेस्ट और बैठक होगी
- जिले का हर बच्चा परीक्षा में पास हो यह लक्ष्य रखा है।
- बोर्ड द्वारा जारी मॉडल टेस्ट पेपर के अनुसार शिक्षक तैयारी कराएंगे।
- स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की उपस्थिति बढ़ाई जाएगी। हर विद्यार्थी को स्कूल आना होगा।
- हर शनिवार को क्लास टेस्ट होगा। इसके अलावा शिक्षा अधिकारी बैठक करके मंथन करेंगे।
- विभाग द्वारा गठित टीम और अधिकारी हर स्कूल का निरीक्षण करेंगे।
ये हैं खराब प्रदर्शन वाले स्कूल
खंड : स्कूल
असंध : जीएसएसएस उपलाना, जीएसएसएस गंगटेहड़ी पोपड़ान, जीएचएस शेखपूरा मंचूरी और जीएचएस पंघाला
घरौंडा : जीएचएस कालरो, जीएसएसएस गढ़ी खजूर, जीएसएसएस चौरा और जीएसएसएस देवीपुर
इंद्री : जीएचएस बदरपुर, जीएसएसएस उड़ाना, जीएसएसएस भादसों और जीएसएसएस गढ़ी बीरबल
करनाल : जीएचएस मेहमदपुर, जीएचएस नगला मेघा, जीएसएसएस ढाकवाला गुजरान और जीएसएसएस ऊंचा समाना
नीलोखेड़ी : जीएचएस कमलपुर, जीएचएस संधीर, जीएसएसएस रायसन और जीएसएसएस समानाबाहू
निसिंग : जीएचएस बालू, जीएसएसएस गोंदर, जीएसएसएस खेड़ी नरू और जीएसएसएस निसिंग
शिक्षक बनाएंगे चार-चार प्रश्नपत्र
बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को टेस्ट पेपर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक शिक्षक चार-चार पेपर भी बनाएगा। जिन्हें सभी स्कूलों में तैयारी के लिए लागू करेंगे। स्कूल मुखिया की बैठक भी हुई है। पिछले वर्षों में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों पर मुख्य फोकस रहा है। मॉडल टेस्ट पेपर भी निकलवाए गए हैं।

- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
खंड स्तर पर होगी समीक्षा
सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से पास हों, ये हमारा उद्देश्य है। इसी लक्ष्य को लेकर विशेष योजना बनाई है। योजनाबद्ध तरीके से सभी स्कूलों में हर शनिवार को टेस्ट होगा। फिर अधिकारी बैठक करेंगे। इसी के तहत अगले शनिवार को प्रत्येक खंड स्तर पर समीक्षा बैठक की जाएगी ताकि वास्तविक स्थिति का पता चले।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed