फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pregnant found hanging

Karnal News: फंदे पर लटकी मिली गर्भवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pregnant found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। चार महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है, वहीं मायका पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने ही महिला को फंदे से लटकाया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में स्टौंडी गांव निवासी मामूराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी पिंकी की शादी 29 अक्तूबर को आकाश निवासी घरौंडा के साथ की थी। दो महीने तक सब कुछ ठीक चलता रहा। उसके बाद बेटी मुझे घर पर फोन कर बताती थी कि पति की मां और भाई उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उसके साथ मारपीट करते हैं। वह कहते थे कि घर से बाइक और सोने की अंगूठी, चेन लेकर आ।
कई बार उसकी बेटी स्टौंडी में भी आई। वह चार महीने की गर्भवती थी। उसने कई बार पंचायत भी की। एक दिन दामाद आकाश और उसका दोस्त अनिकेत स्टौंडी आए थे और उन्हें धमकी देकर गए थे कि बाइक चाहिए। गत शुक्रवार को ही उसकी बेटी अपने ससुराल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उनके पास शाम छह बजे आकाश का फोन था कि तुम्हारी लड़की सरकारी अस्पताल में है। जब वह वहां पहुंचे तो बताया कि लड़की ने फांसी लगा ली है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष ने फंदे से लटकाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed