फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pregnant, babies will get medicines on the second floor

गर्भवती, शिशुओं को द्वितीय तल पर मिलेगी दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant, babies will get medicines on the second floor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के द्वितीय तल पर ही गर्भवती व शिशुओं को दवाइयां मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने सुगम चिकित्सा अभियान के तहत गर्भवती व शिशुओं के लिए द्वितीय तल पर डिस्पेंसरी की शुरुआत की है। अब इलाज के लिए आने वाली गर्भवती व शिशुओं के तीमारदारों को ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित डिस्पेंसरी में लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।
डिस्पेंसरी का शुभारंभ करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक के द्वितीय तल पर गर्भवती व शिशुओं की ओपीडी विंग बनी है। इसमें अस्पताल में आने वाली महिलाओं को पहले ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी स्लिप कटवाकर चेक अप कराने के लिए ब्लॉक के द्वितीय तल पर जाना पड़ता था और चेकअप के बाद डॉक्टरों द्वारा लिखी की गई दवाइयां लेने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर जाना पड़ता था और दवाइयां दिखाने और समझने के लिए दोबारा द्वितीय तल पर जाना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा चूंकि कॉलेज प्रशासन ने गर्भवती और शिशुओं के लिए अलग से द्वितीय तल पर डिस्पेंसरी शुरू कर दी है। जिससे गर्भवती व शिशुओं के तीमारदारों को बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

अगले सप्ताह जनरल मेडिसन की डिस्पेंसरी खोलने की तैयारी
संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि अगले सप्ताह चौथी मंजिल पर जनरल मेडिसन के मरीजों के लिए भी डिस्पेंसरी खोलने की तैयारी चल रही है। इससे सामान्य मरीजों को ओपीडी तल पर ही दवाइयां मिल पाएंगी। उन्हें भी ग्राउंड फ्लोर पर जाने की आवश्यकता नहीं होंगी। इससे पहले सुगम चिकित्सा अभियान की श्रृंखला में इससे पहले बायोकेमिस्ट्री एवं पैथोलॉजी के ओपीडी के सभी मरीजों के टेस्टों की सुविधा एवं उसी दिन रिपोर्ट देने का कार्य किया जा चुका है। यह कार्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जयंत कैरी व निर्मल कुटिया के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed