फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prayers sought for the progress of the country and community

Karnal News: मुल्क और कौम की तरक्की के लिए मांगी दुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Prayers sought for the progress of the country and community
- जिले में शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई ईद-उल-अजहा की नमाज, मस्जिदों में उमड़े मुस्लिम समुदाय के लोग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ईद उल अजहा के मौके पर सोमवार की सुबह बड़ी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ भी की गई। शहर के ईदगाह में सोमवार की सुबह से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर ईदगाह में मौलाना अहमद हसन साहब ने नमाज़ पढ़ाई।
इस मौके पर मौलाना अहमद हसन ने ईद उल अजहा के मौके पर दी जाने वाली कुर्बानी का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अपने अंदर छिपी हुई हर बुराई का भी त्याग करना चाहिए। पूरे साल जो बुराइयां हमारे अंदर आती हैं, उन सभी को त्यागने का नाम भी कुर्बानी है। अपने आपको खुदा की नेक राह पर लगाना चाहिए। ईदगाह के साथ-साथ जुमा मस्जिद, रेलवे रोड मस्जिद, कसूरी शाह वाली मस्जिद, मेरठ रोड मस्जिद में भी नमाज पढ़ने मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा अदा की गई।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इसके बाद परंपरानुसार कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। सभी जगहों पर मौलाना ने देश व कौम की सलामती और तरक्की के लिए दुआ की। ईद उल अजहा की मुबारकबाद देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के बाद एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed