{"_id":"68dae0d53bd6ab04c902b2a2","slug":"pratap-ramlila-club-dadlana-has-been-staging-ramlila-for-five-decades-karnal-news-c-18-knl1008-748806-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रताप रामलीला क्लब ददलाना पांच दशक से कर रहा रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रताप रामलीला क्लब ददलाना पांच दशक से कर रहा रामलीला का मंचन
Tue, 30 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
मूनक। प्रताप रामलीला क्लब ददलाना की ओर से महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित रामलीला में सोमवार को बाली वध लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी कश्मीरी लाल शर्मा रहे। डायरेक्टर भगवान दास राणा ने बताया कि प्रताप रामलीला क्लब ददलाना की ओर से गांव में पिछले लगभग 50 वर्षाें से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में ददलाना ही ऐसा गांव है जहां पर रामलीला का मंचन होता है। रामलीला में पंकज कुमार राम, सुमित कुमार लक्ष्मण, देवेंद्र सिंह सीता, गौरव तोमर बाली, रामभूल सुग्रीव, राजू राणा हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। खुशीराम शर्मा, बृजपाल राणा, देवी सिंह राणा, क्लब के प्रधान सुरेश राणा, चरणजीत राणा और कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन