फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   power lines are being repaired

Karnal News: बिजली लाइनें की जा रहीं दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
power lines are being repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की बिजली लाइनों को दुरुस्त करने के लिए बिजली निगम ने सर्दियों के अंत में ही अभियान चलाकर काम शुरू कर दिया है। पुरानी सब्जी मंडी के सामने बीज मार्केट की पुरानी और लटकती हुई एलटी लाइनों के कायाकल्प के लिए 600 मीटर एरिया में चार नए खंबे, एलटी केबल और जंपर बदले गए हैं।
बिजली निगम की ओर से यह सुधार गर्मी के मौसम में शहर में निर्बाध व बगैर कट के बिजली आपूर्ति करने के लिए किया जा रहा है। पूरे शहर में अभियान चलाकर कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता, पुरानी केबलों को नई केबल में तब्दील का जंपरों को बदला जा रहा है। विदित हो कि इससे पहले शहर में लटकती एलटी तारें शहर की सुंदरता पर ग्रहण व दुर्घटनाओं का कारण बनी हुईं थी।
विज्ञापन

अब खंभों को छह से नौ मीटर तक किया जा रहा है। पिछले साल नवंबर व दिसंबर माह में ओवरलोड वाहनों ने रेलवे रोड व घंटाघर चौक पर लाइनों को क्षतिग्रस्त किया था। उस समय भी घंटाघर चौक से बाजार में जाने वाली सड़क पर टूटे छह मीटर खंबों को नौ मीटर तब्दील करके नए फ्यूज, कंडक्टर, जंपर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed