फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Power line work carried out in the presence of police administration

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चला बिजली लाइन का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Power line work carried out in the presence of police administration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। पानीपत रिफाइनरी से मुंड गांव के पावर हाउस तक 220 केवी बिजली लाइन डालने को लेकर तीसरे दिन शुक्रवार भी किसानों का विरोध जारी रहा। किसानों ने मुआवजे की मांग करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में जल्द महापंचायत कर प्रशासन की ओर से खोदे गए गड्ढे भरने का एलान किया जाएगा। किसानों के विरोध के चलते भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल निर्माण कार्य शुरू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामकुमार, डीएसपी मुख्यालय मुकेश कुमार, डीएसपी गौरव फौगाट, थाना प्रभारी बलजीत सिंह व सीआईए असंध प्रभारी ऋषिपाल मौके पर मौजूद रहे।
किसान छत्रपाल सिंधड, जगबीर संधू, नरवैर सिंह व विक्रमजीत ने कहा कि टॉवर लाइन से किसान का खेत खराब हो जाता है। खेत में न तो सही ढंग से ट्रैक्टर चला सकते और न ही कंबाइन। यही नहीं टॉवर के आसपास भी फसल नहीं लगा सकते। काफी नुकसान होता है। जमीन की कीमत गिर जाती है। उनकी मांग है कि 15 लाख रुपये प्रति पोल के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। जब तक सरकार उनकी नहीं सुनती वे विरोध बरकरार रखेंगे। 14 मई को किसान महापंचायत में आगामी निर्णय लेंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामकुमार ने कहा कि बिजली लाइन को लेकर किसान विरोध कर रहे हैं। सरकार की ओर से नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू सर छोटूराम के नेता जगदीप औलख ने कहा कि बिना किसानों को मुआवजा दिए सरकार बिजली टावर लगाकर लाइन बनाना चाहती है, इसी मुद्दे को लेकर 14 मई सुबह 10 बजे असंध में दशमेश गुरुद्वारा डेरा साहब में राज्य स्तरीय किसान पंचायत बुलाई है। जिसमें किसानों से पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed