{"_id":"67fad79b1f03f85240076383","slug":"poverty-goes-away-by-reading-sundarkand-sagar-karnal-news-c-18-knl1008-622682-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरकांड पाठ से दरिद्रता होती है दूर : सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरकांड पाठ से दरिद्रता होती है दूर : सागर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महावीर मंदिर डेरी वाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहारनपुर से आए आशीष सागर स्नेही बंधुओं ने श्री सुंदरकांड पाठ का श्रवण करवाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया की सुंदरकांड पाठ करने से घर से दुख दरिद्रता दूर रहती है और इंसान के बिगड़े हुए काम भी बनते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें रोजाना श्री हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा शनिवार या मंगलवार को सुंदरकांड पाठ करना चाहिए। मंदिर सभा के प्रधान पार्षद सुरेंद्र खुराना ने बताया कि आज हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यहां हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन रूपी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दौलत राम, खुराना, सुरेंद्र खुराना पार्षद, नंदकिशोर खुराना, प्रेमचंद खुराना, गणेश खन्ना, संजय गाबा मौजूद रहे।