{"_id":"674b7e14135c6afea4099fe5","slug":"potholes-on-the-roads-trouble-with-vehicles-in-the-verandahs-karnal-news-c-18-knl1008-530356-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़कों पर गड्ढे, बरामदों में वाहन से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़कों पर गड्ढे, बरामदों में वाहन से परेशानी
Sun, 01 Dec 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। करनाल सिटी का दिल कही जाने वाली कर्ण कैनाल रोड पर सुविधाओं का टोटा है। यहां की सड़कों पर बने गहरे गड्ढे व बरामदों पर दुकानदारों का कब्जा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के कारण यहां की सड़कें संकरी हो जाती हैं। अधर में लटकी सड़क व वाहनों की गलत पार्किंग के कारण लड़ाई-झगड़े होना आम बात हो गई है।
यहां की सड़कों की बदहाल स्थिति कर्ण कैनाल की सुंदरता पर ग्रहण है और राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। करीब डेढ़ साल का समय बीतने पर भी नगर निगम न तो इस मार्केट की सड़कों का कायाकल्प करवा पाया है और न ही नालियां ही बनवा पाया है। दुकानदारों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में बिल्कुल घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अभी से सीमेंट कंक्रीट की बनी सड़क से नुकीली बजरी निकलने लगी है। इन सड़कों दोपहिया वाहन ब्रेक लगाते ही फिसलकर नालियों के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर जात है। दुकानदार राज व सुनील ने बताया कि सोमवार को एससीओ 427 के सामने ऐसा ही नजारा देखने को मिला। स्कूटी चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाई व फिसलते हुए गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन
इस कारण से उसकी स्कूटी भी टूट गई और उसके हाथ में भी फ्रैक्चर आ गया। ठेकेदार द्वारा यहां की सड़के अधर में छोड़ दिया गया है। यहां पर रात होते ही अंधेरा पसर जाता है इस कारण से सड़क पर को सांकेतिक सूचना न होने के कारण रोजाना राहगीर व उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे है।
सड़क में लग रही घटिया सामग्री
यहां पर एक तरफ बनी सड़क निर्माण सामग्री के घटिया होने के कारण अभी से ही जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे व मिट्टी की ऊंची-ऊंची रोक के कारण वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लग पाता कि कहां पर सड़क खत्म हो जाए। इस कारण से यहां रोजाना वाहन चालक व उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। - मनु कश्यप
मार्केट में पार्किंग की समस्या
कर्ण कैनाल मार्केट में पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी है। रेहड़ी-फड़ी वाले भी मार्केट की सड़कों पर ही अपना कारोबार जमा कर बैठे है। शाम होते ही बड़े घरानों युवक गाड़ियों में बैठकर ही अपना ऑर्डर मंगवाते है इससे दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी होती है। रात के समय यहां स्ट्रीट लाइटों की भी व्यवस्था नहीं है। - सतीश वर्मा
सड़क निर्माण में हो रही देर
कर्ण कैनाल की सड़क निर्माण कार्य देरी के बावजूद अभी तक 50 प्रतिशत तक हुआ है। ठेकेदार सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर लीपापोती का काम कर रहा है। नगर निगम प्रशासन इस पर संज्ञान लेने की बजाय मौन बनकर नजारा देख रहा है। दुकानदार निगम कार्यालय में शिकायत लेकर जाते है तो उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है। - नीरज