फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portal reopened for second and third year admissions in colleges

कॉलेजों में द्वितीय और तृतीय वर्ष के दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Portal reopened for second and third year admissions in colleges
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्नातक के द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। विभिन्न कॉलेजों की मांग को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षा के लिए एडमिशन पोर्टल को पुन: खोल दिया है।
उल्लेखनीय है कि पहले दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। अब विद्यार्थी 12 सितंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके और फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को 12 सितंबर तक हर हाल में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया पांच सितंबर को संपन्न हो चुकी है। लगभग सभी प्रमुख कॉलेजों में प्रमुख कोर्सेस की सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। 13 अगस्त को कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट चस्पा की गई थी। वहीं 26 अगस्त से ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो पांच सितंबर तक जारी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

40 प्रतिशत सीटें अभी भी हैं खाली
जिले के विभिन्न कॉलेजों में द्वितीय व तृतीय वर्ष की सीटें अभी भी 40 प्रतिशत खाली हैं। परीक्षा और इसके बाद छुट्टियों के कारण कई विद्यार्थी फीस जमा कराने नहीं पहुंचे। अब विभाग की ओर से कॉलेजों को हर हाल में 12 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेजों की द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षा के लिए होने वाले दाखिलों की अंतिम तिथि को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अब इच्छुक विद्यार्थी 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने कॉलेजों के द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षा के लिए होने वाले दाखिलों की प्रक्रिया को 12 सितंबर 2022 तक हर हाल में पूरा कर लें। इसके बाद अंतिम तिथि में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
- डॉ. सरिता कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed