फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portal opened again, now on the spot admission in ITI

Karnal News: फिर खुला पोर्टल, आईटीआई में अब ऑन द स्पॉट दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Portal opened again, now on the spot admission in ITI
करनाल। आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। अब जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए हैं, उन्हें दाखिला लेने का विभाग की ओर से अवसर दिया गया है। वीरवार से 30 सितंबर तक सभी आईटीआई में रोजाना ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे। ऐसे में किसी भी कार्य दिवस पर विद्यार्थी संस्थान में जाकर दाखिला ले सकते हैं। दाखिले पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे।
विज्ञापन


करनाल जिले के सभी 10 राजकीय संस्थानों में अभी भी 19.3 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। सबसे ज्यादा 46 प्रतिशत सीटें नलवी आईटीआई में खाली हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, दाखिला कार्यवाही पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के अनुसार ही चलेगी। केवल दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिला फीस जमा करवाने उपरांत अपलोड किया गया दाखिला ही वैद्य माना जाएगा। अन्य किसी प्रकार के दाखिले पर विचार नहीं किया जाएगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 10 राजकीय संस्थान हैं, जहां पर 3384 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चली, इनमें से 654 सीटों पर कोई विद्यार्थी दाखिला लेने नहीं पहुंचा। विभाग की ओर से अगस्त की शुरुआत में दाखिले शुरू किए गए थे।
विज्ञापन




यदि सत्र 2024-25 के दाखिल प्रशिक्षणार्थी निश्चित तिथि तक या उसके उपरांत भी संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता और लगातार संस्थान से अनुपस्थित रहता है तो संबंधित संस्थान उनसे संपर्क करते हुए उन्हें नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होने बारे निर्देशित करें। यदि इसके उपरांत भी कोई प्रशिक्षणार्थी लगातार संस्थान से अनुपस्थित रहता है तो उस स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करने उपरांत नाम काटते हुए रिक्त सीट पर नया दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




किस राजकीय आईटीआई में कितनी सीटें रिक्त

आईटीआई
कुल सीट
रिक्त
प्रतिशत

नलवी
44
20
46

इंद्री
128
45
36

घरौंडा
292
101
35

निसिंग
488
150
31

बल्ला
264
76
29

असंध
224
52
23

करनाल महिला
340
63
19

करनाल
1404
146
10

तरावड़ी
108
01
01

जांबा
92
0
0





वर्जन

30 सितंबर तक आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे। महिला आईटीआई में लड़कियों के लिए विभिन्न कोर्स में लगभग 10 प्रतिशत सीटें खाली हैं। छात्राएं समय रहते दाखिला ले सकती हैं।
- गुलजार सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय महिला आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed