फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portal disappointed, trouble due to slow running even after noon

पोर्टल ने किया निराश, दोपहर बाद भी धीमा चलने से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Portal disappointed, trouble due to slow running even after noon
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लंबे इंतजार के बाद कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है, लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल ने पहले ही दिन विद्यार्थियों को निराश किया। सुबह नौ बजे आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी। पर पोर्टल दोपहर बाद शुरू हुआ। तब भी धीमा चलने से कई विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। ऐसे में उन्हें निराश घर लौटना पड़ा।
दोपहर बाद जब पोर्टल शुरू हुआ तो स्थिति यह थी कि आवेदन करने पर ही सिस्टम आगे नहीं चल रहा था और केवल प्रोसेसिंग का ही विकल्प आ रहा था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि पंजीकरण का लिंक जारी होने के बाद मंगलवार को दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सुचारु हो जाएगी। वहीं शेड्यूल के अनुसार मंगलवार से कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसके लिए कॉलेजों की ओर से दाखिला कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। वहीं आवेदन में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आठ अगस्त तक जारी रहेगी। जिले में सरकारी और एडेड कुल 15 कॉलेजों में स्नातक की 9430 सीटें हैं। जबकि 17702 विद्यार्थियों ने 12वीं पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 या 100 रुपये तक ली जाएगी फीस
आवेदन के लिए छात्राओं व एससी विद्यार्थियों से 50 रुपये और अन्य से 100 रुपये पंजीकरण फीस ली जाएगी। पहली बार पंजीकरण करने वालों से यह फीस ली जा रही है। इसके अलावा कटऑफ लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आता है और वह समय पर फीस जमा नहीं करवाते हैं तो सौ रुपये लेट फीस ओपन काउंसलिंग के पहले सप्ताह में ली जाएगी।
तो देना होगा स्थायी निवास प्रमाणपत्र
राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी सुभाष जागलान ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने 12वीं हरियाणा के स्कूल से ही पास की है, उन्हें स्थायी निवास प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं है। केवल परिवार पहचान पत्र देना होगा। जिन्होंने 10वीं और 12वीं अलग-अलग बोर्ड से या दूसरे प्रदेश से पास की है, उन्हें स्थायी निवासी प्रमाणपत्र देना होगा।
दाखिले के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत
- आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- 10वीं और 12वीं का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, गैप ईयर सर्टिफिकेट (जिन्होंने पिछले सत्रों में 12वीं पास की है), आय प्रमाणपत्र (छह माह से ज्यादा पुराना नहीं हो)
- चरित्र प्रमाणपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर
- यदि कोई विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आवेदन करता है तो उसका भी प्रमाणपत्र देना होगा।
करीब ढाई बजे तक तो पोर्टल शुरू नहीं हुआ था। इसके कारण जो भी विद्यार्थी पंजीकरण करवाने कॉलेज आए थे। उन्हें वापस भेज दिया गया है। अब मंगलवार से पंजीकरण शुरू करेंगे। विद्यार्थी अपने दस्तावेज पूरे करके ही आवेदन प्रक्रिया के लिए कंप्यूटर पर बैठें। दाखिले के लिए कमेटियां बना दी गई हैं।

- डॉ. सरिता कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज
मंगलवार से दस्तावेजों के जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया नौ अगस्त तक जारी रहेगी। 12 अगस्त की शाम पांच बजे पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 13 से 16 अगस्त तक चयनित छात्र फीस जमा करवाकर सीट पक्की कर सकेंगे। इसके बाद 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
- डॉ. रामपाल सैनी, प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed