{"_id":"16ff1a53bf6f4f605ac527c39ff1c9fd","slug":"poor-sleep-four-hundred-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ पुलिसवालों की नींद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ पुलिसवालों की नींद खराब
अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 03 Oct 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में शांति कायम रखने के लिए जिला पुलिस की ओर से बुधवार रात स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया।
पुलिस कप्तान शशांक आनंद की ओर से चलवाए गए डोमिनेशन में 403 पुलिस कर्मी चार घंटे अपनी-अपनी ड्यूटी पर डटे रहे। इसमें पुलिस कप्तान, जिले के पांच डीएसपी, 19 इंस्पेक्टर, 106 सबइंस्पेक्टर और सहायक सबइंस्पेक्टर के अलावा 278 मुख्य सिपाही और सिपाही शामिल थे।
चार घंटे तक चले डोमिनेशन में पुलिस ने जिलों को छावनी की तरह घेरा हुआ था, ताकि को कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो सके।
बुधवार रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक चार घंटे चले डोमिनेशन में पुलिस ने जिले के भिन्न-भिन्न 14 स्थानाें पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान 22 पीसीआर और 136 पैदल गश्त पार्टियों ने जिले में अपना मोर्चा संभाले रखा। चार घंटों में पुलिस ने 427 संदिग्ध लोगों की तलाशी लेते हुए उनकी जांच की।
इसी बीच 612 वाहनों को चेक किया गया। नियमानुसार उनमें 185 वाहनों के चालान काटे गए, जिसमें 41 वाहन ओवर लोड थे। तीन को इंपाउंड भी किया गया। अधिक गति से चलने वाले वाहनों के 38 चालकों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
शीशे पर काली फिल्म चढ़ाने पर चार वाहनों के चालान काटे गए, बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाले तीन चालकों के भी चालान काटे गए। हाईवे पर बिना सिगनल दिए अपनी लाइन बदलने वाले पांच वाहनों के चालान काटे गए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के भी चालान काटे गए। इसके अलावा रात को आने जाने वाले 22 अजनबी व्यक्तियों के भी पर्चे काटे गए।