फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Poor health raised concern, out of 176 only 33 girl students were able to donate blood

खराब सेहत ने बढ़ाई चिंता, 176 में से महज 33 छात्राएं कर पाईं रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Poor health raised concern, out of 176 only 33 girl students were able to donate blood
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। परिवार के खानपान और स्वास्थ का ध्यान रखने वाली महिलाएं एवं युवतियां खुद अस्वस्थ हैं। इनका शरीर इतना कमजोर है कि वे चाहकर भी रक्तदान नहीं कर पा रही हैं। शनिवार को निफा की ओर से सिर्फ महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। जहां रक्तदान के लिए 176 छात्राएं और प्राध्यापिकाएं पहुंचीं, लेकिन महज 33 छात्राएं और प्राध्यापिकाएं ही रक्तदान कर पाईं। अन्य को लौटना पड़ा।
रक्त एकत्र कराने पहुंचे क्षेत्रीय रक्त संचार अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि सर्वाधिक छात्राओं में हीमोग्लोबिन और वजन कम पाया। जबकि कुछ महिलाएं बीपी की भी मरीज मिलीं।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन ब्रह्मा कुमारी प्रेम बहन ने किया। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संतोष बिसला और डॉक्टर गणेश दास महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. राकेश संधु, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभजोत कौर, निफा के संरक्षक डॉक्टर लाजपत राय चौधरी, सतिंदर मोहन कुमार व जेआर कालड़ा विशेष रूप से पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता निफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने की। बीके प्रेम ने कहा कि हमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा जो राज योग, अध्यात्म के जीवन व सात्विक भोजन से संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़, चना और ताजे फल आहार में करें शामिल
महिला स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष सेमिनार का आयोजन भी किया गया जिसमें महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभजोत कौर व करनाल सिविल अस्पताल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर संजय वर्मा ने महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं व लड़कियों को अपने जीवन यापन, खान पान में विशेष सुधार लाने की सलाह दी। हरी सब्जियां, ताजे फल, सलाद, अंकुरित अनाज, गुड़ व चना को अपनी हर रोज की डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी। ताकि रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा पूरी हो ओर वजन शरीर की हाइट के अनुसार पूरा हो।

मिला रक्त वीरांगना पुरस्कार
शिविर में रक्तदान करने वाली 33 युवतियों को रक्त वीरांगना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं महिला स्वास्थ्य सेमिनार के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 20 महिलाओं को महिला शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में महिला पार्षद मेघा भंडारी, नीलम नोतना, रजनी प्रोचा, मोनिका गर्ग व रमनजीत कौर, महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक रेखा, सहायक पुलिस उप निरीक्षक नमना अहलावत, समाज सेवी अनिता पुंज शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed