फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Polythene removed, now statues of great men will give message

Karnal News: पॉलीथिन हटे, अब महानुभावों की प्रतिमाएं देंगी संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Polythene removed, now statues of great men will give message
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में लगी महानुभावों की प्रतिमाओं से करीब आठ महीने बाद पर्दे और पॉलीथिन हट गए हैं। अब ये प्रतिमाएं नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और मेहनत करके जीवन में सफल बनने का संदेश देंगी। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रतिमाओं का अनावरण किया है।

विदित हो कि सीएम रहते हुए मनोहर लाल ने ही इन प्रतिमाओं की स्थापना करने की घोषणा की थी। अब भले ही उनका दायित्व बदल गया है लेकिन अपनी पुरानी घोषणाओं के पूरा होने के बाद उन्होंने प्रतिमाओं का अनावरण करके संस्थानों को भी नई पहचान दी है।
विज्ञापन

सीएम रहते हुए मनोहर लाल ने मेडिकल कॉलेज में अंतरिक्ष परी कल्पना चावला, सभागार में डॉ. मंगलसेन और कर्ण कैनाल में भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना करने की घोषणा की थी। अब यहीं पहुंचकर उन्होंने अनावरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से इन तीनों प्रतिमाओं की स्थापना पर करीब 94 लाख रुपये की लागत आई है। फरवरी व मार्च माह में ही इन प्रतिमाओं की स्थापना भी कर दी गई थी। लेकिन चुनाव आने के कारण इनका अनावरण नहीं हो पाया।



अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

आठ माह से कल्पना चावला, डॉ. मंगलसेन, भगवान परशुराम की प्रतिमा के अलावा वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा के कपड़े व पॉलीथिन में ढके होने के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। महीनों से अनावरण की बाट जोह रही प्रतिमाओं की स्थिति को सात नवंबर के अंक में उजागर किया गया। जिसमें दर्शाया गया कि इन पर धूल जमने से महानुभावों के सम्मान की जगह अपमान हो रहा है। इस खबर पर करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने इसी माह में अनावरण कराने का आश्वासन दिया था। इसी दिशा में अब केंद्रीय मंत्री ने प्रतिमाओं का अनावरण किया है। इसके अलावा लोधी समाज की ओर से 22 दिसंबर को अनावरण की तिथि की घोषणा अगले दिन की गई थी। इसे भी आठ नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था।



--------

कांसे व अष्टधातु से बनी हैं प्रतिमाएं

- भगवान परशुराम की प्रतिमा : कर्ण कैनाल स्थित पार्क में 27 लाख रुपये की कीमत से अष्टधातु से निर्मित 11 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित हुई हैं। इसकी घोषणा 22 दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने भगवान परशुराम महाकुंभ में की थी। जयपुर से प्रतिमा को तैयार कराया गया है।

- कल्पना चावला की प्रतिमा : कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 35 लाख रुपये की कीमत से कांस्य धातु से निर्मित 11 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित हुई है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने इसी वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में की थी।


- डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा : डॉ. मंगलसेन सभागार परिसर में 32 लाख रुपये की कीमत से अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा स्थापित हुई है। इसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने इसी वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में की थी। डॉ. मंगलसेन 1977 से 1979 तक हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री रहे। वह हरियाणा की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed