फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pollution and smog increased risk for cough, asthma, asthma, TB patients, OPD crossed 250

प्रदूषण व स्मॉग से खांसी, दमा, अस्थमा, टीबी के मरीजों के लिए बढ़ा खतरा, ओपीडी 250 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Pollution and smog increased risk for cough, asthma, asthma, TB patients, OPD crossed 250
जिले में पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण और स्मॉग बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले का औसत एक्यूआई 269 रहा, वहीं अधिकतम एक्यूआई 367 तक पहुंच गया। लगातार बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग का असर जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर भी पड़ रहा है। प्रदूषण और स्मॉग के कारण खांसी, दमा, अस्थमा व टीबी के मरीजों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। नागरिक अस्पताल की अकेले टीबी ओपीडी पर नजर डालें तो पिछले सप्ताह तक ओपीडी में रोजाना 90 से 95 मरीज चेक अप और दवाइयाें के लिए आते थे, लेकिन पिछले चार दिनों से अचानक से टीबी की ओपीडी 250 के पार हो गई है।
विज्ञापन

टीबी के मेडिकल ऑफिसर ट्रीटमेंट यूनिट (एमओटीयू) डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मौसम में प्रदूषण और स्मॉग की मात्रा में एक दम बदलाव आया है। स्थिति यह है कि प्रदूषण और स्मॉग धीरे-धीरे जानलेवा होता जा रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को खांसी, छाती में दर्द, सांस फूलने सहित गर्दन में दर्द की समस्याएं सामने आ रही हैं। पिछले सप्ताह की ओपीडी देखें तो उनके पास 90 से 95 की ओपीडी रहती थी, लेकिन अब इस सप्ताह में ओपीडी 250 के पार जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जनरल फिजिशियन की ओपीडी में भी सामान्य मरीजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। प्रदूषण इतना अधिक बढ़ गया है कि जो मरीज इन्हेलर का प्रयोग कर रहे हैं। उनके इन्हेलर ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जरूरी न हो तो घर पर सुरक्षित रहें
एमओ डॉ. सौभाग्य कौशिक ने बताया कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को वे घर रहने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि इस समय सांस के मरीजों का बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में घर पर रहकर ही मरीज अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं। उसके बावजूद अगर फिर भी मरीजों को बाहर निकलना है तो मास्क जरूर पहनें और जब भी पानी पीएं उसे उबाल कर चाय की तरह सिप कर चुस्की लेते हुए पीएं। सांस और छाती से संबंधित रोगियों के लिए जीवनदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में प्रदूषण बढ़ रहा है। मरीजों और सामान्य लोगों को जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं घर से निकलने से पहले मास्क का प्रयोग अति आवश्यक है।
- डॉ. सिम्मी कपूर, डिप्टी सिविल सर्जन, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed