फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Political atmosphere heated up after the possibility of civic elections

निकाय चुनाव की संभावना के बाद सियासी माहौल गरमाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Political atmosphere heated up after the possibility of civic elections
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिससे नगरपालिकाओं में सियासी माहौल गरमा गया है। चुनाव पांच जनवरी को जारी मतदाता सूची के आधार पर कराए जाने की बात कही गई है। करनाल जिले की घरौंडा, निसिंग, तरावड़ी व असंध नगरपालिका में चुनाव होने हैं। इनमें चेयरमैन के साथ-साथ कुल 62 वार्डों में भी पार्षदों के लिए भी चुनाव होना है।
जिले में नगरपालिका का चुनाव 22 जून 2016 को हुआ था। जिनका कार्यकाल भी 22 जून 2021 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद पिछले आठ महीने से नगरपालिका का कार्य प्रशासक संभाल रहे हैं। कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने पहले ही सभी चारों नगरपालिकाओं में संभावित प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी थी लेकिन कोरोना काल में गतिविधियां मंद पड़ने के साथ ही उम्मीद्वारों का उत्साह भी ठंडा हो गया था। अब एक बार फिर चुनाव आयुक्त द्वारा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराए जाने की संभावना व्यक्त करने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दिन भर लोग एक दूसरे को फोन करके चुनावी तारीखों के बारे में पूछते रहे। हालांकि चुनाव आयुक्त ने अभी निकाय चुनाव की विधिवत घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

घरौंडा
आबादी के हिसाब से बड़ा नगर है, करीब पचास हजार से अधिक आबादी है, करीब 30 हजार मतदाता हैं। नगरपालिका में 17 वार्ड हैं। 22 जून 2016 को नगरपालिका का कार्यकाल शुरू हुआ था, क्योंकि यहां चुनाव के बजाय विधायक हरविंद्र कल्याण ने सर्वसम्मति से नगर की सरकार बनाने के प्रयास किए थे, जिसके तहत वार्ड संख्या चार के पार्षद सुभाष गुप्ता सर्वसम्मति से चेयरमैन बने थे लेकिन लगभग ढाई साल के बाद ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया और वह पास भी हो गया। उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद बतौर कार्यवाहक चेयरमैन, वाइस चेयरमैन कंवलजीत सिंह ने कार्यभार संभाला लेकिन जब चुनाव की बारी आई तो एक बार फिर सांसद संजय भाटिया व विधायक हरविंद्र कल्याण ने सर्वसम्मति के प्रयास किए और अमरीक सिंह को पालिकाध्यक्ष चुन लिया गया। उन्होंने शेष कार्यकाल पूरा किया। अब अप्रैल में चुनाव की संभावना के कारण सुबह से ही पालिका की राजनीति गरमा गई है। हालांकि लोगों को अभी चुनावी कार्यक्रम के एलान का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी
चुनाव संभावित होने के बाद नगरपालिका की राजनीति गरमा गई है। चेयरमैन व पार्षद के पद के भावी उम्मीद्वारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों से गुपचुप तरीके से जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है कि किस वार्ड में क्या माहौल है। तरावड़ी नगर पालिका में कुल 15 वार्ड हैं। जिसमें लगभग 18750 मतदाता हैं। अब नई सूची में 540 नए वोटों की बढ़ोतरी हुई है। मतदाता सूची 18 फरवरी को पुनरीक्षित हो चुकी है। 16 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। नगरपालिका तरावड़ी के 16 मई 2016 को नगर पालिका तरावड़ी में चेयरमैन पद के लिए 15 वार्डों में मतदान हुआ था। जिसमें पूर्व विधायक भगवानदास की भाभी रेखा रानी चेयरमैन व पंकज गोयल वाइस चेयरमैन चुने गए थे। चेयरमैन रेखा रानी का 2 जून 2021 को कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अब नगरपालिका बनने के बाद यह सातवां चुनाव होगा। यहां का पहला चुनाव 1987 में हुआ।
असंध:
जैसे ही चुनाव आयुक्त द्वारा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराए जाने की बात लोगों तक पहुंची पिछले आठ महीनों से शिथिल पड़ी चुनावी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गईं। शाम को कई स्थानों पर चौपालें लगी दिखीं, जिस पर लोग चुनावी बातचीत करते नजर आए। पुराने दिग्गजों के साथ-साथ कई नए चेहरे भी चुनावी तैयारियां करते दिखने लगे हैं। नगरपालिका असंध में कुल 17 वार्ड हैं। जिनमें इस बार दो नए वार्ड भी शामिल किए गए हैं। नगरपालिका क्षेत्र में कुल 21 हजार 142 वोट हैं। मतदाता सूची जारी कर दी है। 23 फरवरी से 28 फरवरी तक दावे आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की बात कही जा रही है।

निसिंग
यहां करीब 12 हजार मतदाताओं वाली नगरपालिका है। इसमें कुल 13 वार्ड हैं। मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। नए मतदाताओं को शामिल करने के कार्य के तहत दावे आपत्तियां 24 फरवरी तक स्वीकार्य की जाएंगी। यहां का पिछला चुनाव 22 मई 2016 को हुआ था। जिसमें सलिंदर चौहान चेयरमैन बने थे। जिनका कार्यकाल जून 2021 में समाप्त हो चुका है। पिछली बार यहां के चेयरमैन की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी लेकिन इस बार सामान्य पुरुष के लिए बताई जा रही है। चुनाव की सूचना मिलने पर भावी उम्मीद्वारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को ही कई स्थानों पर बैठकें शुरू हो गई, लोगों ने अपना चुनावी गणित लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed