{"_id":"6ae38f08d7cfbcf0930013a2","slug":"rain-arrives-bringing-the-cold-mercury-dips-by-98-degrees-karnal-news-c-18-knl1018-1022733-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बारिश आई, सर्दी लाई... 9.8 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बारिश आई, सर्दी लाई... 9.8 डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
करनाल। बारिश ने कर्ण नगरी में ठंड का अहसास करा दिया है। वीरवार को लगातार बारिश से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री लुढ़ककर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान में और गिरावट आने का अंदेशा है।
वीरवार को सुबह से शाम तक हुई बारिश के कारण लोगों को पूरी बाजू के कपड़े निकालने पड़े। मौसम में आए इस बदलाव से दिन में भी सर्दी महसूस होने लगी है। जिले में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक नौ घंटे में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर बदले मौसम के बीच लोगों को सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक ठंड महसूस हुई। मौसम के इस मिजाज ने संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में सर्दी का असर बढ़ सकता है।
और गिरेगा तापमान
मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों डॉ मदन लाल खीचड़ के अनुसार, यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होने की संभावना है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य के प्रति बरतें सावधानी
बारिश के बाद तापमान में गिरावट से सुबह और शाम ठंड बढ़ सकती है। जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. कुलबीर का कहना है कि ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी परेशानियां हो सकती हैं।