फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Policeman's wife strangled her seven-month-old daughter to death

पुलिस कर्मी की पत्नी ने अपनी सात माह की बेटी को गला दबाकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Policeman's wife strangled her seven-month-old daughter to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। गांव शेखपुरा खालसा में पुलिस कर्मी की पत्नी ने अपनी सात माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। इस सूचना के बाद पुलिस सुबह आरोपी के घर पहुंची और इस बारे में बताया तो परिजनों के होश उड़ गए, क्योंकि आरोपी महिला ने घर में किसी को इस वारदात के बारे में नहीं बताया था। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं मामला दर्ज कर लिया है।
इंद्री के गांव बयाना निवासी प्रियंका की शादी शेखपुरा गांव के संदीप के साथ मार्च 2020 में हुई थी। संदीप पुलिस विभाग में है। चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी कैथल में लगी थी। गांव शेखपुरा में आरोपी प्रियंका सोमवार रात अपनी सात माह की बेटी कीर्त के साथ सो रही थी। वहीं, बच्ची की बुआ भी उसी कमरे में सो रही थी। रात को प्रियंका ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह जब आरोपी की ननद ने कहा कि कीर्त के गले में निशान दिखाई दे रहे हैं तो वह बोली कि मच्छर ने काट लिया होगा। इसके बाद महिला ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दे दी। पुलिस जब सुबह गांव में पहुंची तो उसने इसकी जानकारी दी, तब पता चला कि बच्ची की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा खालसा में एक महिला ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी कि उसने अपनी बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को हिरासत में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed