{"_id":"67df23e0212aa9ad6b01aac9","slug":"police-shot-the-miscreant-in-an-encounter-karnal-news-c-18-knl1008-607199-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मधुबन के समीप देर रात गुरुग्राम सीआईए टीम की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। उस बदमाश को टीम पकड़ने के बाद मोबाइल रिकवरी के लिए करनाल लेकर आई थी। जब बदमाश ने जमीन में छिपाए मोबाइल को निकाला तो उसके साथ रखी पिस्तौल भी उठा ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
गनीमत रही कि पुलिस कर्मियों को गोली नहीं लगी, लेकिन बदमाश भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने भी जवाब में गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे काबू कर अस्पताल में दाखिल करा दिया। बदमाश ने पहले ही मोबाइल के साथ पिस्तौल को छिपाया था।
सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल भी मिले हैं। यह वारदात शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम भी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का आरोपी टेकचंद गैंगस्टर नरेश सेठी से जुड़ा है, वहीं नरेश सेठी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी ने नरेश सेठी से जंगी एप और सिंगल एप से बातचीत की थी। उस मोबाइल को उसने मधुबन के समीप नीलकंठ ढाबे के पीछे खरकाली रोड पर छिपाया है। बदमाश ने मोबाइल के साथ वहां पर पिस्तौल भी छिपाई थी। इसकी पुलिस को जानकारी नहीं थी। शुक्रवार रात को गुरुग्राम, मानेसर सीआईए की टीम एसआई अरुण कुमार के साथ हत्या आरोपी टेकचंद को मोबाइल रिकवरी के लिए लेकर पहुंची।
विज्ञापन
जब आरोपी टेकचंद ने मोबाइल निकाला तो उसने छिपाई पिस्तौल भी निकाल ली और एएसआई हरीश पर दो फायर किए। इसके बाद आरोपी भागने लगा तो एसआई अरुण ने बदमाश पर गोली चलाई, जाे उसके पैर में लगी।