फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   police red on accoused houses, locked

पुलिस का आरोपियों के घरों पर छापा, लगे मिले ताले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
police red on accoused houses, locked
अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के कथित अपहरण के दर्ज मामले में कुंजपुरा व करनाल सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नामजद आरोपियों के घर पर छापा मारा लेकिन आरोपी परिवार के सदस्यों समेत लापता मिले। आरोपियों के घरों के बाहर गेट पर ताले लगे हुए थे। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने जिला नागरिक अस्पताल में गई लेकिन कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। उधर, लापता महिला का सुराग नहीं लगने से उसके परिजनों ने महिला की जान को खतरा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपियों के कुरुक्षेत्र में अपनी किसी रिश्तेदारी में शरण लेने की संभावना भी जाहिर की है। ग्रामीणों में ये भी चर्चा है कि पीड़ित विवाहिता का एक आरोपी से कथित प्रेम प्रसंग रहा है। यही प्रेम प्रसंग महिला के स्वेच्छा से आरोपियों संग फरार होने का एक आधार भी हो सकता है। बता दें कि लापता महिला अदालत के आदेश के बाद गर्भपात और डीएनए टेस्ट के लिए नागरिक अस्पताल में सोमवार को भर्ती की गई थी। महिला के लापता होने से सारी प्रक्रिया अधर में लटक गई है। सुरक्षित गर्भ की दिन प्रतिदिन अवधि बढ़ने के कारण महिला की जान का जोखिम होने की संभावना बढ़ती जा रही है क्योंकि गर्भ अब 3 माह का हो चुका है। इस संबंध में थाना कुंजपुरा प्रभारी मुनीष कुमार का कहना है कि आरोपी कहीं भी छुपे हो उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हुई हैं। बहरहाल इस मामले में कुछ अधिक नहीं कहा जा सकता। लापता महिला के बरामद होने व आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed