{"_id":"676cc7c526dfcee0d10dbe0a","slug":"police-picked-up-the-dead-body-of-the-old-man-from-the-crematorium-karnal-news-c-18-knl1008-546595-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस ने श्मशान घाट से उठाया बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस ने श्मशान घाट से उठाया बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/घरौंडा। शहर की भोला कॉलोनी में एक 95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके अंतिम संस्कार को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। एक भाई ने दूसरे भाई पर हत्या करने की आशंका जताई और पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
मौके पर पुलिस भी बुला ली गई। पोस्टमार्टम कराने के लिए दोनों भाइयों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए जब शव को श्मशान घाट लेकर गए तो वहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक इंद्र सिंह का पैतृक गांव पानीपत के नारा में है। उसके तीन बेटे हैं। जिसमें एक बेटा पानीपत रहता है, दूसरा नारा व तीसरा बेटा दलबीर सिंह शहर की भोला कॉलोनी में रहता है। बुजुर्ग इंद्र सिंह बीमार रहता था तो बेटा दलबीर सिंह उसे कुछ महीने पहले घरौंडा की भोला कॉलोनी में अपने पास लेकर आया था। दलबीर का कहना है कि वह पिता का इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहा था। मंगलवार को लगभग तीन बजे उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार करना था। इसी दौरान दूसरा बेटा शमशेर जो नारा गांव में रहता है, वह भी वहां आ गया।
विज्ञापन
वह कहने लगा कि पहले पिता के शव का पोस्टमार्टम कराएगा तभी अंतिम संस्कार होने देगा। लोगों ने दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम कराना पड़ेगा। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर गए तो शमशेर ने फिर हंगामा कर दिया तो पुलिस ने श्मशान घाट से शव को कब्जे में ले लिया।

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu