फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police personnel cheated in the name of job

Karnal News: पुलिस कर्मी ने नौकरी के नाम पर की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Police personnel cheated in the name of job
करनाल। ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर पुलिस कर्मी ने एक लाख रुपये ठग लिए। असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में मुंड निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह 12वीं पास है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। आरोपी संजीव कुमार हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। वह उसके परिवार से है और बाहरी गांव में रहता है। आरोपी ने कहा कि उसकी मंत्रियों के साथ जान पहचान है। उसकी ग्रुप डी में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने आठ लाख रुपये मांगे थे।

आरोपी ने कहा कि पहले दो लाख रुपये देने होंगे बाकी नौकरी के बाद। 20 और 21 अक्तूबर 2023 को उसने 50-50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद जब ग्रुप डी का परिणाम आया तो उसकी नौकरी नहीं लगी। जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। इस बारे में उसने पुलिस को शिकायत दी थी तो आरोपी ने कहा था कि वह रुपये दे देगा, लेकिन फिर भी रुपये नहीं दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed