फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police officer's daughter molested, attempt to take her in car

Karnal News: पुलिस कर्मी की बेटी से छेड़छाड़, कार में उठाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Police officer's daughter molested, attempt to take her in car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-5 स्थित आईजी कार्यालय के पास क्राइम ब्रांच में कार्यरत पुलिस कर्मी की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर उसे कार में खींचने का प्रयास किया गया। युवती ने पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पिता गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आरोपियों की कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने युवती के पिता से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होती देख आरोपी युवक फरार हो गए।

बताते हैं कि सेक्टर- 5 के पास युवती पैदल बाजार में जा रही थी। इसी दौरान कार में सवार कुछ युवक आए और छोड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवती को जबरन कार में बैठाने लगे। युवती की सूचना पर क्राइम ब्रांच में तैनात पिता कार लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवती पैदल जा रही थी। इसी दौरान कार में कुछ युवक आए और युवती से बातचीत करने लगे। युवती ने उनके साथ जाने से मना कर दिया तो वह कार में ले जाने की जिद पर अड़ गए। हालांकि यह अपहरण का मामला है या प्रेम-प्रसंगए इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शुलिंद्र कुमार, प्रभारी सेक्टर-32-33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed