फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police could not take statement from drunk driver till evening

Karnal News: नशे में धुत चालक से शाम तक बयान नहीं ले सकी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Police could not take statement from drunk driver till evening
- कुरुक्षेत्र में पहले बाइक सवार को मारी टक्कर, इसके बाद हाईवे पर मचाया तांडव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंबाला में नशे में धुत होने के बाद आरोपी चालक हाईवे पर कार को तेज रफ्तार दौड़ाता रहा। आरोपी ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। इसके बाद वहां से कार लेकर भाग निकला और तरावड़ी के पास पांच लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बस अड्डे पर पहुंचा। यहां पर भी कई वाहनों को टक्कर मारी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को कार के साथ काबू किया।
पुलिस के पकड़ने के बावजूद आरोपी होश में नहीं था। पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई और बयान दर्ज करने का प्रयास किया वह नशे की हालत में बयान नहीं दे सका। सुबह करीब नौ बजे से देर शाम तक पुलिस को यह नहीं पता चल सका कि आरोपी चालक कौन है और कहां का रहने वाला है। अज्ञात में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

हाईवे पर मची चीख-पुकार
कार चालक ने तरावड़ी के पास हाईवे पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों को टक्कर मारी। एक महिला शांति देवी उछलकर गाड़ी के शीशे से जा टकराई और दूर जाकर गिरी और लहूलुहान हालत में तड़पती रही। वहीं, दूसरी महिला को 200 मीटर तक घसीटता ले गया। कुछ देर बाद दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस के पहुंचने तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट
करनाल। नशे में धुत कार चालक की लापरवाही का शिकार बनी तखाना की रहने वाली शांति देवी के पांच बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। अपनी मेहनत के बल पर उसने इनमें से बच्चों की शादी भी कर दी थी। वहीं, दूसरी मृतक महिला नन्हीं देवी के दो बच्चे हैं। उसका पति काफी समय से बीमार रहता है। उसके कंधों पर ही पति के इलाज और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी थी। अब दोनों महिलाओं की मौत के बाद उनके परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट है। गांव के लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed