{"_id":"69a9f3e16e45b09a2e0b6a07","slug":"police-caught-the-thief-by-chasing-him-with-the-help-of-gps-karnal-news-c-18-knl1018-858840-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस ने जीपीएस की मदद से पीछा कर पकड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस ने जीपीएस की मदद से पीछा कर पकड़े चोर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के मेरठ रोड पर बुधवार दोपहर फिल्मी अंदाज में चोरी की दो गाड़ियों का पीछा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। गाड़ियों में लगे जीपीएस सिस्टम ने चोरों की चाल नाकाम कर दी।
लोकेशन ट्रैक करते हुए पहले वाहन को बीच रास्ते बंद किया गया फिर दोबारा स्टार्ट कर कुछ दूरी पर दोबारा स्विच ऑफ कर दिया गया। इसी दौरान पुलिस और वाहन मालिक मौके पर पहुंच गए। पीड़ित वाहन मालिक ने बताया कि उसकी गाड़ी बजीदा जाटान में पेट्रोल पंप के आगे से चोरी हुई थी। घटना का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और जीपीएस के जरिए लोकेशन ट्रैक करनी शुरू कर दी। लगातार मिल रही लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई।
मालिक के अनुसार जैसे ही गाड़ी मेरठ रोड पर पहुंची, उन्होंने जीपीएस सिस्टम से उसे बंद कर दिया। वाहन रुकते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया। भागने की कोशिश में कुछ देर बाद गाड़ी दोबारा स्टार्ट की गई, ताकि उनकी सटीक स्थिति पता चल सके। थोड़ी दूरी तय करने के बाद फिर से गाड़ी बंद कर दी गई। इस बार पुलिस टीम नजदीक पहुंच चुकी थी।