फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police caught 41 accused

Karnal News: पुलिस ने 41 आरोपियों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Police caught 41 accused
लोकसभा चुनाव को देखते हुए 16 मार्च से 15 अप्रैल तक चलाया अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है जिसमें 16 मार्च से 15 अप्रैल तक पुलिस ने 48 उद्घोषित अपराधी, 71 बेल जंपर गिरफ्तार किए हैं। इससे अलग चार अवैध देसी पिस्तौल, दो चाकू, चार कारतूस, 317.080 किलो चूरा पोस्त, 1.591 किलो चरस, 18.173 किलो गांजा पती, 01.443 किलो अफीम, 48 अफीम के पौधे 4.415 किलो, 446 ग्राम नशे की गोलियां व कैप्सूल, लाहन, 8,846.05 लीटर शराब बरामद की गई।
जिनके संबंध में अलग-अलग थानों में अब तक 27 मामले दर्ज किए गए व 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पकड़े गए सामान की कीमत करीब 33 लाख 79 हजार 099 रुपये है।
विज्ञापन


6179 हथियार कराए जमा
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है और आमजन को बहकाने या पैसे व किसी प्रकार के नशे का लालच देकर या भय दिखाकर चुनावों पर प्रभाव डालने की कोशिश करता है तो ऐसे व्यक्ति की शिकायत मोबाइल नंबर 9729990750 पर कालिंग व वाट्सएप के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि करनाल जिले में करीब 12,118 लाइसेंसी हथियार हैं, जिनमें से 6179 जमा हो चुके हैं और इन हथियारों को जमा करवाना चुनावी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। जिन लोगों ने अभी तक लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाए हैं, वे भी जल्द जमा करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed