फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police brutality was condemned everywhere, leaders and organizations criticized

पुलिस बर्बरता की हर तरफ निंदा, नेताओं और संगठनों ने की अलोचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Police brutality was condemned everywhere, leaders and organizations criticized
करनाल। बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज की राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों ने निंदा की है। उनका आरोप है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों की बात नहीं सुनी जा रही और लाठी से उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीटू व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही गिरफ्तार किसानों की रिहाई व घायल किसानों का उपचार करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों की आवाज को नहीं दबा सकते : जगमाल
सीटू व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान जगमाल सिंह ने घटना की निंदा की। साथ ही आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक एकत्रित हुए किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। कई किसानों को गंभीर चोटें आई हैं। सरकार की दमनकारी नीति से किसान आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। इससे आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी व जिला उपप्रधान ओपी माटा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून विधानसभा से पास करवा कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। इससे किसानों का आक्रोश और बढ़ा है। किसानों के नौ महीने से चल रहे आंदोलन के प्रति सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
किसानों की रिहा किया जाए : अशोक
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। जिला सचिव अशोक कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किए गए किसानों की तुरंत रिहाई की जाए और घायलों का इलाज किया जाए। माकपा ने लाठीचार्ज का प्रदेश भर में विरोध करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। दमनकारी नीतियां अपनाकर किसान आंदोलन को समाप्त करना चाहती है। तीनों कृषि कानून किसानों के हक में नहीं हैं फिर भी इन्हें जबरन थोंपने का काम सरकार कर रही है। जनता भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। सरकार के दमन का किसान और जनता मुंहतोड़ जवाब देंगे।
किसानों के साथ आम आदमी पार्टी : कौशिक
आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन प्रधान प्रो. बीके कौशिक ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी पार्टी किसानों की लड़ाई में साथ खड़ी है। पार्टी प्रमुख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर आगामी रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश के मुखिया करनाल में आए हुए थे। उनकी सुरक्षा में पुलिस ने कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए। बीमार और लाचार लोगों के लिए भी रास्ता नहीं खोला गया। किसानों की आवाज सुनने की बजाए उन्हें लाठी से दबाया जा रहा है।
काम पर नहीं जा सके नागरिक : राठी
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र राठी ने कहा कि शनिवार को करनाल में सुबह नौ बजे जब लोग अपने कार्यस्थल पर जाने लगे तो सुरक्षा के नाम पर शहर किले में परिवर्तित पाया गया। आम नागरिक परेशान हुए। मजदूर भी अपने कार्यस्थल पर नहीं जा पाए। अब से पहले कभी शहर में ऐसा वाकया नहीं हुआ था।
कांग्रेस भी किसानों के साथ : गुप्ता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश गुप्ता मतलौडा ने भी किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। बोेले, किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस ने झूठे बहाने बनाकर पीटना शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ उनके संघर्ष में खड़े हैं। सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य सोशल मीडिया मुकेश चौधरी ने कहा कि अंग्रेजों ने लाला लाजपत राय पर लाठीचार्ज किया था। उसके बाद अंग्रेजों का अंत हो गया और उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा था। अब यही हाल भाजपा का होगा।

किसानों की नहीं सुनी जा रही बात : राणा
तरावड़ी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों पर अत्याचार कर रही है। किसानों की बात सुनने की बजाय उन पर लाठियां चलवा रही है। जब भी मुख्यमंत्री का करनाल आना होता है तो शहर को सील कर दिया जाता है। भारी भरकम वाहन अड़ाकर रास्ते बंद कर देने से जनता परेशान होती है। किसान पर लाठियां चलवाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं और सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed