फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   police beaten by youth in karnal

बस में चढ़ते समय पुलिस कर्मी को पीटा, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
police beaten by youth in karnal
पुराने बस स्टैंड के समीप बस में चढ़ते समय एक पुलिस कर्मचारियों को कुछ लड़कों ने बुरी तरह पीटा। पुलिस कर्मचारी ने इसकी शिकायत सिटी थाना को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में कार्यरत सिपाही अरविंद पाल ने बताया कि वह कैथल के गांव पाई का रहने वाला है। शाम को करीब 5.30 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त करके नई पुलिस लाइन की बैरक में विश्राम करने के लिए पुराना बस अड्डे से आगे वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उसे कैथल डिपो की बस आती हुई दिखाई दी। वह दौड़कर बस की पिछली खिड़की में चढ़ने लगा। इस दौरान बस में खड़े एक लड़के ने उसके पेट पर सीधी लात मारी। वह चलती बस से गिरते गिरते बचा। इसके बाद उस लड़के ने अपने साथी के साथ उसे बस से उतार लिया और बुरी तरह से पीटा। लोगों के एकत्रित होने पर वे लड़के उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed