फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police arrested "Natwarlal" who stole from 24 five star hotels across the country

Karnal News: देशभर के 24 फाइव स्टार होटलों से चोरी करने वाला ''नटवरलाल'' चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 03:32 AM IST
विज्ञापन
Police arrested "Natwarlal" who stole from 24 five star hotels across the country
करनाल। देश भर के 24 फाइव स्टार होटलों से चोरी करने वाले ''नटवरलाल'' को करनाल पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आलीशान होटलों में ठहरने वाली महिलाओं के कमरों को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही आभूषण एवं नकदी पर हाथ साफ कर देता था। आरोपी ने करीब 20 दिन पहले करनाल के फाइव स्टार होटल नूरमहल को भी निशाना बनाया था। यहां दिल्ली निवासी महिला के कमरे से आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने नौ दिन की रिमांड के दौरान आरोपी से 15 तोले पिघला सोना और नकदी बरामद की है। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

करनाल पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 12 मई को गुजरात के वलसाड़ स्थित पद्मावती सोसायटी निवासी जयेस रावजी सेजपाल-52 को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया। इसके बाद 13 मई को कोर्ट में पेश कर उसे नौ दिन की रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान पुलिस उसे लेकर मुंबई गई, जहां उसकी निशानदेही पर 15 तोले पिघला सोना और 3800 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुंबई के ताज होटल में कैटरिंग का काम करता था। इसकी वजह से होटलों की कार्यप्रणाली से वह भलीभांति परिचित था। इसका फायदा उठाकर ही वारदात को अंजाम देता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नौवीं तक पढ़ा आरोपी जयेस बड़े शहरों में बस अड्डों के आसपास ठहरता था। इस दौरान बुकिंग कराने के बहाने वह फाइव स्टार होटलों की रेकी करता था। फिर होटल में आयोजन की जगह देखने के बहाने प्रवेश करता था। ठहरने के लिए कमरों को भी देखता था। इस दौरान उन कमरों की जानकारी जुटा लेता था, जहां महिलाएं ठहरी होती थीं। रेकी के बाद वह होटल में समारोह के दौरान पहुंचता था। जब महिलाएं अपने कमरों को लॉक कर चली जाती थीं तो इंटरकॉम से होटल रिसेप्शन पर कॉल कर कहता था कि वह संबंधित कमरे में ठहरी महिला का पति है। फिर होटल स्टाफ को चकमा देकर कमरा खुलवाकर जेवरात एवं नकदी चोरी कर फरार हो जाता था।
विज्ञापन

-----------
- इन शहरों के होटलों में वारदात को दे चुका अंजाम
शातिर जयेश ने देशभर में आलीशान होटलों में 24 बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर, आगरा, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, रायपुर, लखनऊ, उदयपुर, नागपुर आदि के होटल हैं। वह वर्ष 2000 से वारदात कर रहा है। पहले जेल भी जा चुका और फिर जमानत पर बाहर आया था। चोरी किए गए सोने को पिघलाने के बाद वह बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
- क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का है शौकीन
पुलिस के अनुसार, आरोपी क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का शौकीन है। जुआ खेलने के साथ ऑनलाइन सट्टा भी लगाता है। इसी वर्ष एक मई को दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी निशा ने करनाल के सेक्टर-32-33 थाने में केस दर्ज कराया था कि नूरमहल होटल में ठहरे होने के दौरान 15 तोले सोना और पांच हजार रुपये चोरी हो गए थे। मामले में करनाल पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

----
वर्जन:
देशभर के आलीशान होटलों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करनाल के होटल में भी चोरी की थी। उससे पूछताछ में 24 वारदातों का खुलासा हुआ है।
- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed