फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PNG pipe broke due to JCB's claw during digging

Karnal News: खोदाई में जेसीबी का पंजा लगने से पीएनजी पाइप फटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
PNG pipe broke due to JCB's claw during digging
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सीएचडी सिटी के पास खोदाई के दौरान जेसीबी का पंजा लगने से पीएनजी की पाइप फट गई। गैस लीक होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही आईजीएल कंपनी ने गैस की आपूर्ति बंद कर दी और दो घंटे में फटी पाइप को दुरुस्त कर दिया गया।

विदित हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सीएचडी सिटी के पास राजमार्ग की चौड़ाई बढ़ाते हुए सर्विस लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले दो माह से सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। एनएचएआई की ओर से शुक्रवार को सड़क की खोदाई की जा रही थी। ऐसे में जेसीबी का पंजा लगने से जमीन के नीचे से गुजर रही पाइप अचानक कट गई, इससे गैस लीक होने लगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पहले पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गैस आपूर्ति एजेंसी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से संपर्क साधते हुए गैस को बंद कराया और इसके बाद कंपनी की ओर से इसे दुरुस्त किया गया। कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी रविकांत के अनुसार, दोपहर के समय में पाइप फटी थी, जिसे दो घंटे के भीतर ही आपूर्ति को बंद करते हुए दुरुस्त कर लिया गया। शाम छह बजे के बाद गैस आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अचानक हुआ तेज धमाका

सीएचडी के नजदीक ढाबे पर उपस्थित विवेक और रामकुमार ने बताया कि यहां पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए खोदाई का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पीएनजी की दुर्गंध फैलने लगी। पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों सेक्टर-13 में भी इस तरह से गैस पाइपलाइन लीक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed