फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   plots will be auctioned in sectors

सेक्टरों में होगी प्लाटों की नीलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
plots will be auctioned in sectors
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। शहरी क्षेत्र में अपना आशियाना बनाने या पॉश एरिया में दुकान आदि बनाने की सोच रहे हैं तो तैयार हो जाएं, क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रदेश में अपने आवासीय एवं व्यावसायिक प्लाटों की ई-नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने राज्यभर के जिलों को तीन जोन में विभाजित कर ई-नीलामी की तिथियां तय कर दी हैं। करनाल सहित पंचकूला जोन में आने वाले जिलों में प्लाटों की ई-नीलामी 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी।
हर कोई शहर में आशियाना बनाना चाहता है। साथ यह भी चाहता है कि व्यावसायिक दृष्टि से उसकी दुकान भी अच्छे स्थान पर हो। इसके लिए अच्छी खासी मेहनत भी करता है। यही मौका हरियाणा सरकार देने जा रही है। हरियाणा के विभिन्न जिलों को तीन जोन पंचकूला, गुरुग्राम व रोहतक जोन में बांटा गया है। तीन जोन में क्रमश: 30 जुलाई, 05 अगस्त व 06 अगस्त को ई-नीलामी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

कहां कितने प्लाट
करनाल शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) करनाल क्षेत्र में सेक्टर 33 में 26 आवासीय प्लाट हैं। इसके अलावा ओल्ड तहसील कांप्लेक्स में 3, सेक्टर 13 ग्रुप 1 में दो, ग्रुप-2 में एक, सेक्टर 9 में 8 आदि कुल 14 कामर्शियल प्लाट हैं। इसके अलावा पंचकूला में आवासीय 94, कामर्शियल 97, अंबाला में आवासीय 47, कामर्शियल 32, कुरुक्षेत्र में आवासीय 9, कामर्शियल 20, शाहबाद में आवासीय 10 व कामर्शियल 5 प्लाट हैं। इसी प्रकार कुछ कैथल, यमुनानगर आदि अन्य जिलों के एचएसवीपी क्षेत्र में प्लाटों को ई-नीलामी के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले कराना होगा पंजीकरण
इसकी ई-नीलामी 30 जुलाई को एचएसवीपीएचआरवाई.ओआरजी.इन वेबसाइट पर होगी। ई-नीलामी प्रक्रिया सुबह ठीक 10 बजे शुरू हो जाएगी। नियम व शर्तों को विभागीय वेबसाइट पर विस्तार से बताया गया है। इन्हीं के मुताबिक प्लाटों के लिए इच्छुक लोग ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण तय तिथि से दो दिन पहले बंद हो जाएगा।

करनाल जिला पंचकूला जोन में आता है। इसमें आवासीय एवं कामर्शियल प्लाटों की ई-नीलामी 30 जुलाई को होगी। इसमें कोई भी व्यक्ति नियम व शर्तों को ध्यान रखते हुए ई-नीलामी में हिस्सा ले सकता है। यह ई-नीलामी बड़े पैमाने पर पूरे हरियाणा में हो रही है। गुरुग्राम जोन में आने वाले जिलों में एचएसवीपी क्षेत्र के प्लाटों की नीलामी पांच अगस्त को और रोहतक जोन में ई-नीलामी की तिथि छह अगस्त रखी गई है।
-सुशील भारद्वाज, अधीक्षक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल (फोटो-1002)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed