फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation employees took out a procession on GT Road, causing a traffic jam, and extended their strike by two days.

Karnal News: निगम कर्मचारियों ने जीटी रोड पर निकाला जुलूस, लगा जाम, दो दिन बढ़ाई हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees took out a procession on GT Road, causing a traffic jam, and extended their strike by two days.
पालिका बाजार कार्यालय के नीचे धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
पानीपत। नगर निगम और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के 19वें दिन सोमवार को कर्मचारियों ने पालिका बाजार से जिला सचिवालय तक जीटी रोड पर जुलूस निकालकर विरोध जताया। जुलूस के चलते जीटी रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जिला सचिवालय से लौटकर कर्मचारियों ने पालिका बाजार में धरना दिया।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स, एनडीसी और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े काम प्रभावित हैं। करीब दो हजार फाइलों पर काम अटका हुआ है। वहीं, निगम प्रशासन ने हड़ताल से निपटने के लिए तीन निजी एजेंसियों को साथ लेकर सोमवार को करीब 425 टन कूड़ा उठाने का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पालिका बाजार से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारी रेलवे रोड यू-टर्न से होते हुए जीटी रोड पर प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। वहां से यू-टर्न लेकर लालबत्ती चौक होते हुए वापस पालिका बाजार पहुंचे। जुलूस के कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। सिटी बस सेवा भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही, जबकि दर्जनों वाहन चालक रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने बताया कि सरकार और अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण हड़ताल दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी आगे भी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल के चलते प्रॉपर्टी टैक्स, एनडीसी और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़ी सेवाएं प्रभावित हैं, जिससे करीब दो हजार फाइलें अटकी हुई हैं।

काम-धंधे प्रभावित, गंदगी से बढ़ी परेशानी
हड़ताल के कारण शहरवासियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक सेवाएं प्रभावित होने के साथ बाजारों और कॉलोनियों में कचरे के ढेर लगे हैं।
वार्ड-8 निवासी सुभाष वर्मा ने बताया कि उन्हें मकान का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के बाद एनडीसी बनवानी है। वह पिछले 10 दिनों से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी फाइल पर कोई काम नहीं हुआ।
आजाद नगर निवासी अमित शर्मा ने बताया कि वह बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने और स्कूल में दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कराने आए थे, लेकिन 19 दिन से काम बंद पड़ा है। अधिकारियों से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।
पालिका बाजार के कपड़ा व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया कि हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, तहसील कैंप निवासी रामअवतार ने बताया कि गलियों में कूड़ा न उठने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। उनका कहना है कि सफाई अभियान मुख्य सड़कों तक ही सीमित नजर आ रहा है, जबकि अंदरूनी कॉलोनियों की स्थिति खराब है।


एजेंसियों के साथ उठाया 425 टन कूड़ा
हड़ताल के बीच नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल ने बताया कि तीनों निजी एजेंसियों के कर्मचारियों को साथ लेकर आवासीय क्षेत्रों और मुख्य मार्गों से कूड़ा उठाया गया। दो एजेंसियों ने सड़कों पर झाड़ू लगाई, जबकि जेबीएम कंपनी ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम किया। निगम अधिकारियों ने सोमवार को करीब 425 टन कूड़ा उठाने का दावा किया है। अधिकारियों के अनुसार, शहर में सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed