फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players will show their strength in Taekwondo competition

Karnal News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in Taekwondo competition
- एसके मार्शल आर्ट की आरती व आर्यन का हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ताइक्वांडो की नेशनल प्रतियोगिता के लिए जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी एसके मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ी हैं। गरीब परिवार से निकले आर्यन व आरती दोनों भाई-बहन हैं। इन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर पहचान बनाई है।

अब दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश में होने वाली 68 नेशनल स्कूल गेम में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता आठ से 12 अक्तूबर तक आयोजित होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर दोनों भाई-बहनों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। आरती ताइक्वांडो की 17 आयु वर्ग व आर्य 14 आयु वर्ग के मुकाबले में भाग लेगा। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। आरती ने रेवाड़ी में आयोजित फाइनल मुकाबले में सोनीपत के खिलाड़ी को हराया था। वहीं आर्यन ने करनाल के दून वैली स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबले में सिरसा के खिलाड़ी को मात दी थी।
विज्ञापन


आर्यन की उपलब्धियां
- आर्यन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार बार स्वर्ण पदक जीता है।
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी आर्यन ने एक कांस्य पदक जीता है।
- आर्यन ब्लैक बेल्ट विजेता व इंडिया और नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।

आरती की उपलब्धियां
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन बार स्वर्ण पदक जीता है।
- ब्लैक बेल्ट विजेता व इंडिया और नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed