{"_id":"6882a3557de58e7572074c00","slug":"players-will-show-their-strength-in-block-and-district-level-sports-competitions-karnal-news-c-18-knl1008-699427-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खंड और जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खंड और जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
- 28 व 29 को खंड स्तरीय और पांच व छह अगस्त को होंगे जिला स्तरीय मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2025-26 की हरियाणा स्कूली खंड व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग 14, 17 व 19 आयु वर्ग में महिला व पुरुष खिलाड़ियों के 14 खेलों के मुकाबले होंगे, इनमें सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। वहीं जिला स्तरीय मुकाबले निर्धारित स्कूलों व कर्ण स्टेडियम में पांच व छह अगस्त को होंगे।
बुधवार को इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी करनाल के कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न खंडों के स्कूलों के प्रधानाचार्य व शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। उप जिला शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने खेलकूद प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 व 29 जुलाई को आयोजित कराई जाएंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं पांच व छह अगस्त को आयोजित होंगी। इस मौके पर बलवंत सिंह, डीपीई और विजयपाल पीटीआई भी मौजूद रहे।
विजेता टीम जिला स्तर की स्पर्धा में करेगी प्रतिभाग
खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगी। वहीं जिला स्तर पर विजेता टीमें व खिलाड़ी आगे चलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम में आयोजित करवाई जाएगी। खंड व जिले की प्रतियोगिताओं को करवाने के लिए विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
28 से 31 तक आयोजित होने वाले मुकाबले
खंड
खेल मुकाबले
स्थान
इंद्री
अंडर 17 व 19 लड़कों व लड़कियों के मुकाबले जीएसएसएस गढ़ीबीरबल
घरौंडा
खंड स्तर पर लड़कों व लड़कियों के मुकाबले
जीएसएसएस कैमला
नीलोखेड़ी खंड स्तर पर लड़कों व लड़कियों के मुकाबले
पीएमश्री नीलोखेड़ी
असंध

पीएम श्री एसएसएस बॉयज अंसध
निसिंग

जीएसएस मंजूरा
करनाल खंड स्तर पर लड़कों के मुकाबले
जीएसएसएस पीएमश्री बॉयज करनाल
करनाल खंड स्तर पर लड़कियों के मुकाबले
जीजीएसएसएस पीएमश्री करनाल