{"_id":"6705d11c7235597b3a07eef4","slug":"players-will-show-their-strength-in-badminton-competition-karnal-news-c-18-knl1008-494468-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैडमिंटन स्पर्धा में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैडमिंटन स्पर्धा में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
- बी-24 अकादमी में 13 अक्तूबर को होंगे वरिष्ठ आयु वर्ग के मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बी-24 अकादमी में 13 अक्तूबर को लिबर्टी समूह की ओर से अनिल मित्तल मेमोरियल बैंडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ आयु वर्ग के सम्मिलित आयु वर्ग के वेटरन मुकाबले होंगे। इनमें 30 से 75 साल आयु वर्ग तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
यह मुकाबले सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक निर्मल विहार स्थित बी-24 अकादमी की सभी 10 कोर्ट पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों के आवेदन हो चुके हैं। इस दौरान 70, 80, 90, 100, 110, 120, 130,140, 150 आयु वर्ग के सम्मिलित मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों में कम से कम 30 आयु वर्ग व ज्यादा से ज्यादा 35 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में नरेंद्र कुकरेजा, रवि भाटिया, रमेश शर्मा, गौरव गोयल, गुलशन बजाज, डॉ. पीसी तिवारी, मुकेश मदान, जसपाल सिंह, एडवोकेट यश चोपड़ा, केवल कृष्ण, पुनीत मगु, मास्टर दीपक के सम्मिलित मुकाबले होंगे। इसमें कम से कम 30 आयु वर्ग व ज्यादा से ज्यादा 75 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ी को लिबर्टी के जूते तथा रनरअप को टी-शर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
-
नियम-
- एक खिलाड़ी कम से कम दो प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।
- प्रबंधन एवं कमेटी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
- खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2024 तक ली जाएंगी।
- इस टूर्नामेंट में हरियाणा के सभी जिलों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
- टूर्नामेंट में पंजीकरण के लिए जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व दिल्ली के खिलाड़ी भाग लेंगे।