फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players sweated to win

Karnal News: खिलाड़ियों ने जीत के लिए बहाया पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Players sweated to win
करनाल। आदर्श स्कूल में सीआईएससीई बोर्ड के राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में कई प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेंगी और जीत के लिए खिलाड़ी पसीना बहाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
विज्ञापन


पहले दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की चेयरपर्सन हरजीत कौर और निदेशक मनसिमर सिंह ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में एसपी शशांक कुमार सावन और सीआईएससीई में खेल प्रबंधक अर्णव कुमार शाव ने शिरकत की। अतिथियों ने ध्वजारोहण करके प्रतियोगता का आगाज किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में खेल भावना से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। हार और जीत से हमें हमेशा सीख मिलती है। हार हमें और मेहनत करने की प्रेरणा देती है तो जीत मेहनत और जज्बे को बरकरार रखने की सीख देती है। शनिवार को अलग-अलग टीमों में सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी एसजीएफआई में सीआईएससीई का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक एना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed