फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   players craving ban on synthetic track

सिंथेटिक ट्रैक पर पाबंदी, अभ्यास को तरसे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
players craving ban on synthetic track
करनाल। कर्ण स्टेडियम में विभाग द्वारा सिंथेटिक ट्रैक पर सात करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद खिलाड़ियों को दो माह से अभ्यास नहीं करने दिया जा रहा है। यहां अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक पर सभी एथलेटिक्स गेम्स होते हैं। खेल विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ट्रैक के गेट पर भी लिखा है कि सिंथेटिक ट्रैक पर अन्य गेम्स के खिलाड़ियों का जाना वर्जित है। जबकि एथलेटिक्स के खिलाड़ियों पर ही विभाग ने सिंथेटिक ट्रैक पर जाने की पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

वहीं विभागीय अधिकारी खिलाड़ियों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर एफआईआर तक करवा रही है। खिलाड़ी यूथ फॉर जस्टिस संगठन के सदस्य गौरव शर्मा का कहना है कि खेल विभाग द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर कहा है कि यदि रात को खिलाड़ी सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करता है तो बिजली का बिल खुद वहन करना होगा जबकि शायद ही ऐसा कोई स्टेडियम हो जहां खिलाड़ी लाइट का बिल देते हों। जबकि फुटबाल के लिए रात में भी लाइटें जलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

राजनीति का अड्डा बना स्टेडियम
खिलाड़ी कलवंत सिंह, लक्ष्य, विक्रांत का कहना है कि स्टेडियम खेलो इंडिया की तैयारी के लिए नहीं बल्कि खेल राजनीति कर रहा है। विभागीय अधिकारी घपलों में भी आगे हैं। उनका आरोप है कि यदि स्टेडियम में आए सामान की विजिलेंस जांच करवाई जाए तो भ्रष्टाचार की पोल खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी राजकुमार का कहना है कि जब यहां पर एथलेटिक्स के इवेंट नहीं करवाए जाते तो फिर सिंथेटिक ट्रेक बनाना ही नहीं था, कम से कम सरकार को सात करोड़ रुपये की चपत तो नहीं लगती। जबकि एथलेटिक्स के सभी गेम्स एक साथ ही होते हैं।

जिला खेल अधिकारी दिलबाग सिंह मलिक का कहना है कि थ्रोर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिये बस स्टैंड के पीछे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैदान को देने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। जैसे ही परमिशन मिलेगी वहां पर खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed