{"_id":"682264f3db7d5a653a03adcd","slug":"players-are-disappointed-with-virats-retirement-from-tests-karnal-news-c-18-knl1008-644938-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विराट के टेस्ट से संन्यास लेने पर खिलाड़ी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विराट के टेस्ट से संन्यास लेने पर खिलाड़ी मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने सोमवार को अपने प्रशंसकों को मायूस कर दिया, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला ले लिया है। क्रिकेट कोच सुखबीर चौधरी ने बताया कि जून 2011 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट ने पहला मैच खेला था। उनकी प्रताप क्रिकेट अकादमी में काफी खिलाड़ी विराट को आदर्श मानते हैं और उनको देख कर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। समय के साथ बदलाव जरूरी होता है जैसे सुनील गावस्कर के बाद सचिन तेंदुलकर आए। वैसे ही विराट के बाद कोई न कोई आएगा जो उनकी जगह ले लेगा।
विराट को देखकर क्रिकेट खेलना किया शुरू
खिलाड़ी हर्षित सैनी ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली को देख कर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था और उनके खेलने का अंदाज काफी अलग है। इस तरह एकदम टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना हम सभी खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनकी बदौलत ही भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में कई ट्रॉफी जीत पाई हैं। क्रिकेट जगत में विराट जैसे महान खिलाड़ी बहुत कम देखने को मिलते हैं।
कोहली को मानते हैं आदर्श
खिलाड़ी भव्य मलिक ने बताया कि विराट कोहली उनके लिए आदर्श हैं। 14 साल के लंबे कॅरिअर में कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले और 9230 रन बनाए, लेकिन कुछ सालों से विराट का बल्ला शांत दिख रहा था। अगले महीने इंग्लैंड दौरे से भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत हो रही है और कोहली को लगा होगा कि नए खिलाड़ियों को मौका देने और जमने का इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर का तोड़ा था रिकॉर्ड
खिलाड़ी रेहान कटारिया ने बताया कि क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के काफी रिकॉर्ड विराट कोहली ने तोड़े हैं। विराट कोहली ने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में अपने कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन बनाया था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह कर विराट ने अपने लाखों चाहने वालों को मायूस किया है।
खिलाड़ी की भरपाई होगी मुश्किल
खिलाड़ी सक्षम ने बताया कि टेस्ट मैच में संयम से कैसे खेला जाता है यह विराट कोहली ने दिखाया है। साल 2016 में जब विराट अपने कॅरिअर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे थे, तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा दिया था। सभी क्रिकेट प्रेमी उन्हें इंग्लैंड के होने वाले दौरे में देखना चाहते थे, लेकिन अब न रोहित शर्मा और न ही विराट कोहली को हम खेलते देख पाएंगे।