फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pickpockets picked during your performance

Karnal News: आप के प्रदर्शन के दौरान कटी जेबें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Pickpockets picked during your performance
करनाल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बेरोजगारी की समस्या को लेकर सीएम आवास के निकट विरोध प्रदर्शन किया तो भीड़ लग गई। इस भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया और कई लोगों की जेबें काट ली। किसी की जेब से मोबाइल चोरी हो गया तो किसी की जेब से नकदी। जब लोगों को जानकारी हुई खलबली मच गई और चार-पांच युवकों ने एक युवक को चोरी के शक में मौके पर पकड़ लिया। उससे पूछा कि वो कहां से आया है, किस नेता के साथ आया है और उसके अन्य साथी कहां हैं। आरोपी ने अपना गांव गोहाना बताया। अपने दोस्त के साथ आने की बात कही। युवकों ने उसे उसके नेता का नाम पूछा तब उसने कोई जवाब नहीं दिया। गुस्साए युवकों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed