फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pharma park in hopes again... Yamunanagar rail link remains awaited

Karnal News: फिर उम्मीदों में फार्मा पार्क... यमुनानगर रेल लिंक का इंतजार बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pharma park in hopes again... Yamunanagar rail link remains awaited
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार के बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर की दो अहम परियोजनाओं पर इस बार भी कोई घोषणा नहीं की। फार्मा पार्क के निर्माण की घोषणा होना उद्यमियों के लिए एक बार फिर उम्मीदों में ही शामिल हो गया। वहीं करनाल से यमुनानगर तक के लिए बिछने वाली रेल लाइन के लिए भी लोगों का इंतजार बरकरार रहेगा।
जिले के फार्मा से जुड़े उद्यमियों के लिए फार्मा पार्क एक बड़ी सौगात है, यदि इसका निर्माण होता है तो रोजगार के अवसर खुलेंगे। इसके अलावा करनाल हरियाणा में और हरियाणा भारत में फार्मा क्षेत्र का हब बनेगा। वहीं दैनिक यात्रियों की करनाल से यमुनानगर तक की रेल लाइन की भी पुरानी मांग है। सरकार की ओर से इस पर घोषणा भी हुई, कई बार चर्चाएं भी हुई पर आज तक यह परियोजना सिरे नहीं चढ़ पाई। यमुनानगर के लिए दैनिक यात्री लक्ष्य, अजय और विवेक ने बताया कि वे बस से सफर करते हैं। यदि रेल लाइन बिछती है तो सफर आसान होगा। कई यात्री प्रवास भी करते हैं। काम या पढ़ाई के सिलसिले में वहां रुकना मजबूरी है। वहीं कई लोग काम और पढ़ाई के सिलसिले में यमुनानगर से करनाल भी आते हैं।
विज्ञापन


15 साल पुरानी है यमुनानगर रेल लिंक परियोजना
करनाल से यमुनानगर तक रेल लिंक की परियोजना 15 साल से कागजों में ही है। रेल लाइन बिछाने के लिए उत्तर रेलवे की ओर से 2024 में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की। 61 किलोमीटर लंबी लाइन में तीन जिलों के कुल पांच ग्रामीण क्षेत्रों में भी रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। 2024 में हरियाणा प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने इस रेल लाइन का जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रेलवे एक्टिविस्ट इंजीनियर राजीव का कहना है कि डीपीआर के अनुसार, पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 575 एकड़ भूमि की जरूरत है। इसके लिए सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण की जाएगी। करनाल से यमुनानगर के बीच में करनाल जिले में रंभा और इंद्री, कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा व यमुनानगर के रादौर और दामला में स्टेशन बनेगा। परियोजना को सिरे चढ़ाने में करीब 1200 करोड़ की लागत आएगी। नहर, नालों पर करीब एक सौ पुल भी बनेंगे।
---

फार्मा पार्क : 2017 की घोषणा, 2021 में मंजूरी, 2024 का चुनावी वादा
करनाल में फार्मा पार्क बनाने की घोषणा वर्ष 2017 में केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार ने की थी। फार्मा पार्क करीब 100 एकड़ भूमि पर बनने वाली लगभग 1800 करोड़ रुपये की परियोजना प्लान की गई थी। इसके बाद 2021 में मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दे दी थी। केंद्र सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा तय न करने के कारण परियोजना लटक गई।

- हरियाणा फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चसर्स एसोसिएशन के प्रधान आरएल शर्मा का कहना है कि फार्मा पार्क बनने से करनाल की फार्मा इंडस्ट्री को विकास की नई गति मिलेगी। सैकड़ों बड़ी फैक्टरियां लगेंगी, विदेशी व देसी सभी खरीदारों को एक ही स्थान पर सैकड़ों दवा कंपनियों की दवाइयां मिल जाएंगी। 2024 के चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने इसका जिक्र किया था और इसे पूरा करने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed