फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PG: Document verification started, one week left for application

पीजी : दस्तावेज सत्यापन शुरू, आवेदन के लिए एक सप्ताह शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
PG: Document verification started, one week left for application
करनाल। स्नातक के साथ ही स्नातकोत्तर यानी पीजी की दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित करने का कार्य कॉलेज की दाखिला समितियों ने शुरू कर दिया है। वहीं विद्यार्थियों के पास आवेदन फार्म भरने के लिए एक सप्ताह का समय ही शेष है। दाखिले के लिए 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन के लिए विद्यार्थियों को 14 दिन का समय दिया है। जिसमें एक सप्ताह का समय बीत चुका है।
विज्ञापन


इस बार दाखिले के लिए पहले चरण में ही मेधा सूची जारी होगी। जबकि दूसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ही दाखिले किए जाएंगे। करनाल जिले में 11 पीजी कॉलेज हैं, जहां 2259 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, 25 जुलाई तक आवेदन फार्म भरा जा सकेगा और इसी दिन शाम तक ओटीपी के माध्यम से विद्यार्थी फार्म में जरूरी संशोधन भी कर सकेंगे। इसके अलावा 27 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी और 30 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे दो अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


अब तक प्रदेश में 10658 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, इनमें से 7451 विद्यार्थी अपना आवेदन फार्म भर चुके हैं। कॉलेज कमेटियों की ओर से 2587 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित किए जा चुके हैं। जबकि 4864 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होना है। इसके अलावा 391 विद्यार्थियों के आवेदन फार्म पर आपत्ति दर्ज हुई है। जिन्हें 27 जुलाई से पहले विद्यार्थियों को दूर कराना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पीजी कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज

सीटें

राजकीय पीजी कॉलेज
390

राजकीय कॉलेज मटकमाजरी
120

राजकीय कॉलेज असंध
30

राजकीय कन्या कॉलेज रेलवे रोड
245

केवीए डीएवी महिला
302

डीएवी पीजी कॉलेज
370

दयाल सिंह कॉलेज
299

गुरु नानक खालसा कॉलेज
243

आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा
120

जीवनचानन महिला असंध
80

ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज
60

----
इस तरह से चलेगी पीजी की दाखिला प्रक्रिया

- 25 जुलाई तक : पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरेंगे।

- 25 जुलाई तक : आवेदन फार्म में संशोधन कर सकेंगे। (ओटीपी आधारित)

- 27 जुलाई तक : कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

- 30 जुलाई से 23 अगस्त तक : दो चरणों में काउंसिलिंग होगी।

--

वर्जन

निदेशालय ने पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन फार्म भरा जा सकता है, इसके लिए 25 जुलाई तक पोर्टल खुला रहेगा।
- डॉ. सुभाष जागलान, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed