फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Petrol pump worker died in accident

Karnal News: हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump worker died in accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में बाइक रेत से लोड डंपर के पिछले पहिये के नीचे फंस गई। आरोपी डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसा रविवार की शाम कुंजपुरा रोड पर हुआ। मृतक रजत के चचेरे भाई अजय ने बताया कि रजत व कमल करनाल जा रहे थे इसी दौरान हादसा हुआ।

तीन बहनों का इकलौता भाई था रजत ः बजीदपुर निवासी 20 वर्षीय रजत कुंजपुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। जबकि उसका दोस्त बजीदपुर निवासी कमल दवाइयों की फैक्टरी में काम करता है। परिजन पंकज व मेघराज ने बताया कि रजत की तीन बहनें हैं और वह परिवार का इकलौता बेटा था। पिता खेती-बाड़ी करते हैं और मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed